आंध्र में आज टीडीपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दल का नेता चुना जाएगा। वहीं, ओडिशा में भी आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसके अलावा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ रायबरेली आ रहे हैं। वे भूएमऊ में मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताएंगे। वहीं, दक्षिण पश्चिम मानसून दस्तक देने को है, लेकिन उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत को झुलसा देने वाली गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: आंध्र और ओडिशा में आज विधायक दल की बैठक; अभी और सताएगी गर्मी; अहम मंत्रालय अब भी भाजपा के पास
आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। दोनों ही राज्यों में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। आंध्रे प्रदेश में जहां तेलुगु देशम पार्टी ने जीत हासिल की है तो वहीं बीजद के गढ़ ओडिशा में भाजपा ने सबसे अधिक सीटें जीत कर नया कीर्तीमान रच दिया है। आंध्र में आज टीडीपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दल का नेता चुना जाएगा। वहीं, ओडिशा में भी आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसमें दल का नेता चुना जाएगा। भाजपा विधायक दल का नेता कौन होगा, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। नेता चुनने की जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को सौंपा है। पढ़ें पूरी खबर
राहुल गांधी आज दे सकते हैं रायबरेली सीट रखने का संकेत
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ रायबरेली आ रहे हैं। वे भूएमऊ में मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताएंगे। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में इस तरह का प्रयोग पहली बार कर रही है। इसके सियासी निहितार्थ हैं। अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार का दशकों से नाता है, लेकिन चुनाव परिणाम जारी होने के सप्ताहभर में आभार कार्यक्रम का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। इसे राहुल गांधी के रायबरेली से सांसद बने रहने के प्रबल संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि राहुल अपनी इस यात्रा में यह सीट रखने का संकेत दे सकते हैं। मालूम हो कि राहुल रायबरेली के साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव जीते हैं। पढ़ें पूरी खबर
मणिपुर में लंबे समय से संघर्ष जारी है। प्रदेश के जिरीबाम जिले में हुई हिंसा से छह माह पहले राज्य सरकार ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को तीन बार पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा था। राज्य सरकार ने डीजीपी को बार-बार जिरीबाम में कुकी विद्रोहियों द्वारा उत्पन्न खतरों को रोकने के लिए कहा था। पढ़ें पूरी खबर
लोकसभा का पहला सत्र 18 से
18वीं लोकसभा का पहला सत्र 18 जून से शुरू होगा। इसकी शुरुआत नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ से होगी। शुरुआती दो दिन चुने गए 543 सांसदों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे। जबकि 20 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। अगले दिन 21 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। हालांकि अभी पूरे कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर