फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK T20: 'साल भर पहले तक करियर खत्म होने के बारे में पूछते थे, अब...', बुमराह ने आलोचकों पर साधा निशाना

Mon, 10 Jun 2024 05:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Jun 2024 05:50 PM IST
सार

बुमराह ने पिछले एक साल में तीनों प्रारूपों को मिलाकर कुल 67 विकेट झटके हैं और आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ कम स्कोर वाले टी20 विश्व कप मुकाबले में 14 रन देकर और तीन विकेट लेकर वह प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे।

विज्ञापन
IND vs PAK: 'A year ago, people talked about end of my career, now...', Bumrah targeted critics T20 World Cup
रोहित, बुमराह और कोहली - फोटो : BCCI
टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को बेहतरीन जीत दिलाने वाले जसप्रीत बुमराह ने आलोचकों पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि एक साल पहले तक लोग उनके करियर के खत्म होने की बातें कर रहे थे और अब उन्हें सर्वश्रेष्ठ बुलाते हैं। बुमराह ने 2022 में पीठ के निचले हिस्से में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ के लिए सर्जरी कराई थी जिसके कारण वह आस्ट्रेलिया में 2022 टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाए थे। वह करीब एक साल के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए थे। लोग उनके तीनों प्रारूपों में खेलने की काबिलियत पर सवाल उठाने लगे थे। 2023 में बुमराह ने वापसी की और फिर एशिया कप, वनडे विश्व कप में हिस्सा लिया। अब वह टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं।
IND vs PAK: 'A year ago, people talked about end of my career, now...', Bumrah targeted critics T20 World Cup
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
बुमराह ने आलोचकों पर साधा निशाना
बुमराह ने पिछले एक साल में तीनों प्रारूपों को मिलाकर कुल 67 विकेट झटके हैं और आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ कम स्कोर वाले टी20 विश्व कप मुकाबले में 14 रन देकर और तीन विकेट लेकर वह प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे। बुमराह ने वापसी करने की उनकी काबिलियत पर शक करने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा, 'एक साल पहले तक ये ही लोग कह रहे थे कि मैं शायद फिर दोबारा नहीं खेल पाऊंगा और मेरा करियर खत्म हो गया है। अब वही मुझे सर्वश्रेष्ठ बता रहे हैं।'
IND vs PAK: 'A year ago, people talked about end of my career, now...', Bumrah targeted critics T20 World Cup
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
कैसे इतनी अच्छी गेंदबाजी करते हैं बुमराह?
बुमराह ने कहा, 'मैं मैच में इस चीज पर ध्यान नहीं देता कि मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से गेंदबाजी कर रहा हूं या नहीं, बल्कि मैं मैच के मौजूदा हाल पर ध्यान देता हूं और उसी के मुताबिक गेंदबाजी करता हूं। मैं जानता हूं कि यह ऐसा जवाब है जो हर कोई देता है, लेकिन यही सच है। पाकिस्तान के खिलाफ भी मैं इस बात पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा था कि इस तरह के विकेट पर किस तरह की गेंदबाजी अच्छी हो सकती है। मैं बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना कितना मुश्किल कर सकता हूं? मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प क्या हैं? इन सब सवालों का जवाब ढूंढते हुए में मौजूदा हालात में रहने की कोशिश करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK: 'A year ago, people talked about end of my career, now...', Bumrah targeted critics T20 World Cup
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
डेथ ओवरों में क्या सोचते हैं बुमराह?
तेज गेंदबाज अक्सर दबाव वाली स्थिति में कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। गेंदबाज या तो यॉर्कर या बाउंसर फेंकने की कोशिश करते हैं, लेकिन बुमराह को लगता है कि किसी को भी इनकी अति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'अगर हम कुछ अलग करने को बेताब होंगे या इसकी ज्यादा कोशिश करेंगे तो बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाएगा और कम स्कोर को देखते हुए हमें परिस्थितियों देखकर इनकी अति नहीं करनी चाहिए।'

बुमराह ने कहा, 'जब भी मदद मिलती है तो आपको उत्साह होना लाजमी है। आप बल्लेबाज को लुभाने के लिए बाउंसर, आउट स्विंगर, इन स्विंगर डाल सकते हो, लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। मैंने यही सीखा है। इस मैच में हालांकि ऐसा ज्यादा नहीं हो रहा था। हमने दबाव जरूर बनाया था। गेंद में थोड़ा मूवमेंट था, लेकिन पिछले मैच की तरह इतना ज्यादा नहीं था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed