फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Chandrababu Naidu as Leader of Assembly today and Odisha CM selection

Assembly Election: आंध्र प्रदेश में नायडू को आज चुना जाएगा विधायक दल का नेता, ओडिशा में तय होगा CM का नाम

Tue, 11 Jun 2024 06:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती/भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती/भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 11 Jun 2024 06:10 AM IST
सार

ओडिशा में भी आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसमें दल का नेता चुना जाएगा। भाजपा विधायक दल का नेता कौन होगा, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। नेता चुनने की जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को सौंपा है। 

विज्ञापन
Andhra Pradesh Chandrababu Naidu as Leader of Assembly today and Odisha CM selection
चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। दोनों ही राज्यों में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। आंध्रे प्रदेश में जहां तेलुगु देशम पार्टी ने जीत हासिल की है तो वहीं बीजद के गढ़ ओडिशा में भाजपा ने सबसे अधिक सीटें जीत कर नया कीर्तीमान रच दिया है। आंध्र में आज टीडीपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दल का नेता चुना जाएगा। वहीं, ओडिशा में भी आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसमें दल का नेता चुना जाएगा। भाजपा विधायक दल का नेता कौन होगा, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। नेता चुनने की जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को सौंपा है। 

विज्ञापन

आंध्र : चंद्रबाबू को आज चुना जाएगा विधायक दल का नेता
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) विधायक दल की बैठक 11 जून को होगी, जिसमें एन चंद्रबाबू नायडू को नेता चुना जाएगा। पार्टी प्रवक्ता ज्योत्सना तिरुनागरी ने बताया कि मंगलवार को विधायक दल की बैठक में नायडू को नेता चुना जाएगा।

नेता चुने जाने के बाद टीडीपी, भाजपा और जनसेना गठबंधन के नेता राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। तिरुनागरी के मुताबिक, बुधवार को नायडू के साथ और भी नेता शपथ ले सकते हैं। नायडू के साथ शपथ लेने वाले नेताओं के नाम मंगलवार रात तय हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा में भाजपा विधायक दल आज चुनेगा अपना नेता
ओडिशा में नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर के मुताबिक, पर्यवेक्षकों की निगरानी में विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी और इसमें ही नेता चुना जाएगा।

नई सरकार 12 जून को शपथ ग्रहण करेगी। भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है। मोदी सरकार में शामिल होने के बाद वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान के सीएम की कुर्सी संभालने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। 

ऐसे हैं ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे
विधानसभा चुनावों में इस बार भाजपा ने कमाल कर दिया और चुनाव में बंपर जीत हासिल की। पार्टी ने राज्य की 78 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं सत्तारूढ़ दल बीजद ने 51 सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा, कांग्रेस मात्र 14 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी। इसके अलावा, अन्य दल और निर्दलीय चार सीटों पर विजयी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed