फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First session of 18th Lok Sabha from June 18, MPs will be sworn in on first day

Lok Sabha: लोकसभा का पहला सत्र 18 से; दस साल के इंतजार के बाद संसद में नजर आएगा विपक्ष का बढ़ा प्रतिनिधित्व

Tue, 11 Jun 2024 06:07 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 11 Jun 2024 06:07 AM IST
सार

करीब दस साल के इंतजार के बाद इस बार संसद में विपक्ष का प्रतिनिधित्व बढ़ा नजर आएगा। मोदी के तीसरे कार्यकाल में पहली बार विपक्ष को नेता प्रतिपक्ष का पद मिलेगा। स्पीकर पद इस बार भी भाजपा अपने पास ही रखेगी।

विज्ञापन
First session of 18th Lok Sabha from June 18, MPs will be sworn in on first day
भारतीय संसद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 18 जून से शुरू होगा। इसकी शुरुआत नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ से होगी। शुरुआती दो दिन चुने गए 543 सांसदों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे। जबकि 20 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। अगले दिन 21 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। हालांकि अभी पूरे कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन


करीब दस साल के इंतजार के बाद इस बार संसद में विपक्ष का प्रतिनिधित्व बढ़ा नजर आएगा। मोदी के तीसरे कार्यकाल में पहली बार विपक्ष को नेता प्रतिपक्ष का पद मिलेगा। स्पीकर पद इस बार भी भाजपा अपने पास ही रखेगी। हालांकि दिलचस्पी यह जानने में है कि भाजपा पूर्व स्पीकर ओम बिरला पर दोबारा भरोसा जताएगी या कोई नया चेहरा पेश करेगी। गौरतलब है कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में सुमित्रा महाजन तो दूसरे कार्यकाल में ओम बिरला को मौका मिला था। महाजन 2019 का चुनाव नहीं लड़ी थीं, जबकि बिरला राजस्थान की कोटा सीट से चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।  
विज्ञापन


सहयोगी को डिप्टी स्पीकर पद संभव
डिप्टी स्पीकर का पद बहाल होगा या नहीं, इस पर सस्पेंस कायम है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा इस बार यह पद अपने किसी सहयोगी दल को दे सकती है। पहले कार्यकाल में पार्टी ने यह पद अपनी सहयोगी अन्नाद्रमुक को दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed