फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: आज पांचवीं बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी शेख हसीना, ईडी ने फारूक अब्दुल्ला को किया तलब

Thu, 11 Jan 2024 07:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 11 Jan 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बांग्लादेश के आम चुनाव में अवामी लीग पार्टी की जीत के बाद शेख हसीना आज पांचवीं बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी। इससे पहले बुधवार को हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार ने अपनी 36 सदस्यीय कैबिनेट की घोषणा की। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को बृहस्पतिवार को श्रीनगर स्थित कार्यालय में पेश होने को कहा है। इसके अलावा, मोक्षदायिनी मणिकर्णिका तीर्थ पर सनानत धर्मावलंबियों का अंतिम संस्कार कराने वाला डोमराजा परिवार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में विशेष यजमान बनकर बैठेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2023 Updates On Amar Ujala
शेख हसीना - फोटो : Agency (File Photo)

शेख हसीना आज पांचवीं बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी
बांग्लादेश के आम चुनाव में अवामी लीग पार्टी की जीत के बाद शेख हसीना आज पांचवीं बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी। इससे पहले बुधवार को हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार ने अपनी 36 सदस्यीय कैबिनेट की घोषणा की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 14 मौजूदा मंत्रियों को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। जिनमें विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन, विदेश राज्य मंत्री शहरयार आलम, वित्त मंत्री एएचएम मुस्तफा कमाल, योजना मंत्री अब्दुल मन्नान, कृषि मंत्री अब्दुर रज्जाक और वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी जैसे दिग्गज शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2023 Updates On Amar Ujala
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अब फारूक को किया तलब
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को बृहस्पतिवार को श्रीनगर स्थित कार्यालय में पेश होने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2023 Updates On Amar Ujala
ram mandir - फोटो : सोशल मीडिया

डोमराजा परिवार रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में बनेगा विशेष यजमान
मोक्षदायिनी मणिकर्णिका तीर्थ पर सनानत धर्मावलंबियों का अंतिम संस्कार कराने वाला डोमराजा परिवार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में विशेष यजमान बनकर बैठेगा। काशी विश्वनाथ और माता पार्वती के बाद डोमराजा को सपत्नीक अयोध्या से बुलावा आया है। भगवान राम के अयोध्या के नव्य, भव्य और दिव्य धाम में विराजमान होने के दौरान डोमराजा अनिल चौधरी अपनी सहधर्मिणी के साथ विशेष यजमान के रूप में अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे। काशी की गोवर्धन पूजा समिति के कोषाध्यक्ष सीताराम यादव भी पत्नी के साथ विशेष यजमान के रूप में अयोध्या जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 December 2023 Updates On Amar Ujala
केके मुहम्मद - फोटो : फाइल फोटो

केके मुहम्मद बोले- विवादित ढांचे से कई गुना विशाल रहा होगा मंदिर
केके मुहम्मद ने कहा, खोदाई में मिले हर सबूत गवाही दे रहे थे कि मंदिर विवादित ढांचे से कई गुना विशाल रहा होगा। कहते हैं, प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुझे भी निमंत्रण मिला है। बेहद खुश हूं। मैंने अयोध्या में काम करने के दौरान सर्दी, गर्मी, बरसात में लोगों को आते देखा है। वहां तब मंदिर नहीं था, मगर आस्था थी। यह 500 साल की लड़ाई थी, जो अब समाप्त हुई। हिंदुस्तानियों के दिल पर आघात था, अब अच्छा लग रहा है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed