{"_id":"659e9da26b598f3882098553","slug":"ind-vs-afg-why-was-yuzvendra-chahal-dropped-from-team-india-was-kuldeep-reason-imran-tahir-says-reason-2024-01-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: टीम इंडिया से क्यों बाहर किए गए युजवेंद्र चहल, क्या कुलदीप बने वजह? इस पूर्व स्पिनर ने बताया कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: टीम इंडिया से क्यों बाहर किए गए युजवेंद्र चहल, क्या कुलदीप बने वजह? इस पूर्व स्पिनर ने बताया कारण
Wed, 10 Jan 2024 07:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 10 Jan 2024 07:07 PM IST
सार
ताहिर का मानना है कि चहल अब भी विश्व क्रिकेट में कलाई के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक हैं, लेकिन उन्हें मौके का इंतजार करना होगा। ताहिर का मानना है कि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप मौकों का फायदा उठाने में सफल रहे।
विज्ञापन
चहल और कुलदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
युजवेंद्र चहल को भारत के लिए पिछला वनडे खेले हुए लगभग एक साल हो गया है और पिछले पांच महीने से वह कोई टी20 नहीं खेले हैं। भारत की सीमित ओवरों की टीम से चहल का बाहर होना अपने आप में एक रहस्य है। यह ठीक उसी तरह है जैसे रोहित शर्मा और विराट कोहली अचानक से टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं।
युजवेंद्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी बेंच पर बैठे रहे चहल
लगभग एक साल तक मैदान से बाहर समय बिताने के बाद चहल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी की थी, लेकिन उन्हें फिर से सभी मैचों के लिए बेंच पर बैठाए रखा गया और अब वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल नहीं किए गए। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर ने कहा कि चहल को टीम से बाहर किए जाने का उनके खराब फॉर्म या किसी अन्य चीज से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि इसका कारण यह है कि उनके 'कुल-चा' साथी कुलदीप यादव ने उनसे बेहतर प्रदर्शन किया है।
ताहिर का मानना है कि चहल अब भी विश्व क्रिकेट में कलाई के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक हैं, लेकिन उन्हें मौके का इंतजार करना होगा। ताहिर का मानना है कि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप मौकों का फायदा उठाने में सफल रहे। चहल के जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की संभावना भी कम ही दिख रही है।

इमरान ताहिर
- फोटो : social Media
इमरान ताहिर ने चहल को लेकर क्या कहा?
चहल को क्या करने की जरूरत है? इसका जवाब देते हुए ताहिर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि युजी को इसलिए बाहर किया गया क्योंकि वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। वह वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन यह सिर्फ इतना था कि कुलदीप उनसे भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और कुलदीप ने एक कदम आगे बढ़कर रवींद्र जडेजा के साथ गेंदबाजी संयोजन बनाया और टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। चहल को नए सिरे से शुरुआत करनी चाहिए क्योंकि कुलदीप ने मौके का फायदा दोनों हाथों से उठाया और अब चहल को उनके मौके का इंतजार करना चाहिए। वह शानदार गेंदबाज हैं और निश्चित रूप से वापसी करेंगे।

युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
'कुलदीप ने मौके का बेहतर फायदा उठाया'
उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि चहल विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनरों में से एक हैं और उन्हें इंतजार करना होगा। यह उनके प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि सिर्फ दूसरे खिलाड़ी ने अपने मौके का फायदा बेहतर तरीके से उठाया है।' ताहिर का मानना है कि अगर उन्हें दुनिया के शीर्ष दो कलाई के स्पिनरों को चुनना होगा, तो वह कुलदीप और उनके पूर्व प्रोटियाज टीम के साथी तबरेज शम्सी होंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि कुलदीप... पिछले साल उन्होंने जो हासिल किया था। वह पहले भी शानदार गेंदबाजी कर चुके हैं और हर किसी के लिए वापसी आसान नहीं है।

रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
जडेजा के साथ कुलदीप ने बनाई जोड़ी
ताहिर ने कहा- मैं चहल का भी बड़ा प्रशंसक हूं, लेकिन दुनिया भर में जाम्पा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और तबरेज शम्सी भी हैं, उन्हें लगातार मौके नहीं मिले। अगर शम्सी को भी मौके मिलता है तो मुझे लगता है कि वह काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसलिए मुझे लगता है कि कुलदीप और शम्सी मेरी पसंद होंगे। 44 साल की उम्र में, ताहिर टी20 लीग में खेलने वाले सबसे पुराने सक्रिय खिलाड़ी होंगे और एसए 20 के दूसरे संस्करण में फिर से जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखेंगे। ताहिर ने कहा कि फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में खेलना भी फायदेमंद है क्योंकि वे दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और डुप्लेसिस एक कप्तान और उसके स्ट्राइक गेंदबाज के बीच की केमिस्ट्री को समझते हैं।