फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sheikh Hasina took oath as PM Today Awami League govt named 36-member cabinet

Bangladesh: शेख हसीना ने पांचवीं बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली; 36 सदस्यीय कैबिनेट की घोषणा

Thu, 11 Jan 2024 10:29 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 11 Jan 2024 10:29 PM IST
सार

बांग्लादेश के कैबिनेट सचिव महबूब हुसैन ने मीडिया को बताया कि नई मंत्रिमंडल गुरुवार को शपथ लेगी, जिसमें 36 सदस्य होंगे। इसमें 25 कैबिनेट मंत्री और 11 राज्य मंत्री शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल में इस बार दो टेक्नोक्रेट मंत्री होंगे।

विज्ञापन
Sheikh Hasina took oath as PM Today Awami League govt named 36-member cabinet
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

शेख हसीना ने गुरुवार को पांचवीं बार बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनकी पार्टी अवामी लीग ने मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके सहयोगियों के चुनाव के बहिष्कार के बीच सात जनवरी को हुए आम चुनाव में भारी जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने राष्ट्रपति प्रासाद बंगभवन में आयोजित समारोह में 76 वर्षीय हसीना को पद की शपथ दिलाई। इस दौरान नेता, विदेशी राजनयिक, नागरिक समाज की हस्तियां और वरिष्ठ सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वह बांग्लादेश की 12वीं प्रधानमंत्री के तौर पर कार्य करेंगी। वह लागातार चार बार प्रधानमंत्री रहीं और यह उनका पांचवा कार्यकाल है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति द्वारा मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पीएम हसीना की पार्टी ने 300 सदस्यीय संसद में 223 सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में 25 कैबिनेट मंत्रियों और 11 राज्य मंत्रियों को शामिल किया है। शेख हसीना के नए मंत्रिमंडल में 14 नए चेहरों को कैबिनेट मंत्री और सात को राज्य मंत्री के रूप में नामित किया गया है। नए चेहरों में बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री ताजुद्दीन अहमद की बेटी सिमिन हुसैन रिमी राज्य मंत्रियों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार ने अपनी 36 सदस्यीय कैबिनेट की घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 14 मौजूदा मंत्रियों को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। जिनमें विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन, विदेश राज्य मंत्री शहरयार आलम, वित्त मंत्री एएचएम मुस्तफा कमाल, योजना मंत्री अब्दुल मन्नान, कृषि मंत्री अब्दुर रज्जाक और वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी जैसे दिग्गज शामिल हैं।

शेख हसीना की नई कैबिनेट में शामिल मंत्री 
एकेएम मोजम्मेल हक, ओबैदुल कादर, नुरुल माजिद महमूद हुमायूं, असदुज्जमान खान, डॉ. दीपू मोनी, मोहम्मद ताजुल इस्लाम, मोहम्मद फारूक खान, अबुल हसन महमूद अली, अनिसुल हक, हसन महमूद, मोहम्मद अब्दुस शाहिद, साधन चंद्र मजूमदार, उबैदुल मुक्तादिर चौधरी, मोहम्मद अब्दुर रहमान, नारायण चंद्र, अब्दुस सलाम, मोहिबुल हसन चौधरी, फोरहाद हुसैन, फरीदुल हक खान, मोहम्मद जिलुल हकीम, सबर हुसैन चौधरी, जहांगीर कबीर नानक, नजमुल हसन पापोन, वास्तुकार येफेश उस्मान और डॉ सामंत लाल सेन।

11 राज्य मंत्रियों के नाम
सिमीन हुसैन रिमी, नसरुल हामिद, जुनैद अहमद पलक, मोहम्मद ए अराफात, मोहम्मद मोहिबुर रहमान, खालिद महमूद चौधरी, जाहिद फारूक, कुजेंद्र लाल त्रिपुरा, रुमाना अली, शफीकुर रहमान चौधरी और अहसानुल इस्लाम टीटू।


बीते रविवार को मतदान हुआ था
बांग्लादेश में बीते रविवार को मतदान हुआ था। प्रधानमंत्री हसीना के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी ने 222 लोकसभा सीटें जीतकर लगातार चौथी बार सत्ता हासिल की है। वहीं, जातीय पार्टी को 11 सीटें; वर्कर्स पार्टी, जातीय समाजतांत्रिक दल और बांग्लादेश कल्याण पार्टी को एक-एक सीट और 61 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed