फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: सीएम केजरीवाल के आवास पर भाजपा का धरना आज, देशद्रोह कानून के खिलाफ याचिकाओं होगी 'सुप्रीम' सुनवाई

Mon, 01 May 2023 07:09 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 01 May 2023 07:09 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 may 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुख्यमंत्री निवास के सौंदर्यीकरण मामले को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से दिल्ली सरकार की घेराबंदी करने की नीति तैयार की है। प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री निवास के करीब अनिश्चितकालीन धरना देगी। वहीं देशद्रोह कानून पर रोक लगाने के करीबन एक साल बाद सुप्रीम कोर्ट औपनिवेशिक युग के इस दंडात्मक कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा। साथ ही  भाजपा कर्नाटक विधानसभा के लिए सोमवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 may 2023 Updates On Amar Ujala
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का बेमियादी धरना आज से
मुख्यमंत्री निवास के सौंदर्यीकरण मामले को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से दिल्ली सरकार की घेराबंदी करने की नीति तैयार की है। प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री निवास के करीब अनिश्चितकालीन धरना देगी। इस धरना कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा करेंगे। सोमवार को चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ भाजपा सांसद डॉ. हर्षवर्धन धरने पर बैठेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 may 2023 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

देशद्रोह कानून के खिलाफ याचिकाओं पर आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई
देशद्रोह कानून पर रोक लगाने के करीबन एक साल बाद सुप्रीम कोर्ट औपनिवेशिक युग के इस दंडात्मक कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 may 2023 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आज जारी हो सकता है BJP का घोषणा पत्र
कर्नाटक में चुनावी समर अपने चरम पर है। सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। पीएम मोदी सहित कई अन्य केंद्रिय मंत्रियों, भाजपा के स्टार नेता पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार में लगे हैं।  इस बीच, कहा जा रहा है कि भाजपा कर्नाटक विधानसभा के लिए सोमवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 may 2023 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

आज दो राज्य के स्थापना दिवस पर 30 राजभवनों में होगा समारोह
अब देश के सभी राज्य एक एक-दूसरे का स्थापना दिवस मनाएंगे। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके तहत, सभी राज्य अब ना केवल अपना स्थापना दिवस मनाएंगे बल्कि अन्य राज्यों का भी स्थापना दिवस भी मनाएंगे। सरकार ने यह निर्णय 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को बढ़ावा देने के लिए लिया है। इसके तहत अब से देश में सभी राजभवनों में सभी राज्यों के स्थापना दिवस मनाए जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed