प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वह शहर में करीब 7 घंटे रहेंगे। पीएम संयुक्त कमांडर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहीं पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को पटियाला की सेंट्रल जेल से रिहा हो जाएंगे। यह जानकारी सिद्धू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई है। साथ ही नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ एक अप्रैल, 2023 यानी शनिवार से आयकर समेत कई जरूरी बदलाव हो रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पीएम मोदी आज भोपाल दौरे पर, पटियाला जेल से रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, पढ़ें अहम खबरें
पीएम मोदी आज भोपाल दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वह शहर में करीब 7 घंटे रहेंगे। पीएम संयुक्त कमांडर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन तैयार, पुनरुथान, प्रासंगिक थीम पर आयोजित किया गया है। इसके बाद रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दौरे के दौरान पीएम का स्वागत कार्यक्रम और रोड को स्थगित कर दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पटियाला जेल से आज रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को पटियाला की सेंट्रल जेल से रिहा हो जाएंगे। यह जानकारी सिद्धू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई है। इसमें कहा गया है कि जेल अधिकारियों ने रिहाई की सूचना दी है। 59 वर्षीय कांग्रेस नेता 1988 के रोड रेज के मामले में एक साल की सजा काट रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
1 April: आज से आयकर समेत कई बदलाव होंगे, जिनका आपके जीवन पर होगा सीधा असर
नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ एक अप्रैल, 2023 यानी शनिवार से आयकर समेत कई जरूरी बदलाव हो रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज से पंजाब के स्कूल सुबह आठ बजे से खुलेंगे
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में एक अप्रैल से बदलाव करने का फैसला लिया है। राज्य के सभी सरकारी, निजी, एडेड व मान्यता प्राप्त स्कूल एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे खुलेंगे, जबकि छुट्टी दोपहर 2 बजे होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...