फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GT vs CSK Highlights: ऋतुराज पर भारी पड़ी शुभमन गिल की पारी, चेन्नई सुपरकिंग्स पर गुजरात टाइटंस का दबदबा कायम

Sat, 01 Apr 2023 12:35 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Sat, 01 Apr 2023 12:35 AM IST
सार

GT vs CSK IPL 2023 Highlights: गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 182 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2023 GT vs CSK Highlights Gujarat Giants vs Chennai Super Kings Ahmedabad Key Highlights and Results News
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : अमर उजाला
गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने आईपीएल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। उसने शुक्रवार (31 मार्च) को टूर्नामेंट के 16वें सीजन के पहले मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। चेन्नई के खिलाफ गुजरात की यह लगातार तीसरी जीत है। उसने पिछले सीजन में दो बार सीएसके को हराया था। चेन्नई को इस टीम के खिलाफ अभी भी पहली जीत का इंतजार है।
IPL 2023 GT vs CSK Highlights Gujarat Giants vs Chennai Super Kings Ahmedabad Key Highlights and Results News
विकेट लेने के बाद राशिद खान - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 182 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। राशिद खान को तीन गेंद पर 10 रन बनाने के साथ-साथ दो विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
IPL 2023 GT vs CSK Highlights Gujarat Giants vs Chennai Super Kings Ahmedabad Key Highlights and Results News
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
शुभमन गिल ने गुजरात को संभाले रखा
शुभमन गिल ने 36 गेंद पर 63 रन बनाकर गुजरात को जीत के करीब पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने एक तरफ से विकेट को नहीं गिरने दिया। शुभमन ने ऋद्धिमान साहा के साथ पहले विकेट के लिए 37 रन, साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रन, कप्तान हार्दिक के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 और विजय शंकर के साथ चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2023 GT vs CSK Highlights Gujarat Giants vs Chennai Super Kings Ahmedabad Key Highlights and Results News
मैच समाप्त होने के बाद गुजरात के खिलाड़ी राहुल तेवतिया और राशिद खान - फोटो : IPL/BCCI
तेवतिया और राशिद ने किया मैच का अंत
विजय शंकर ने 21 गेंद पर 27 रन, ऋद्धिमान साहा ने 21 गेंद पर 25 और साई सुदर्शन ने 17 गेंद पर 22 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या आठ रन बनाकर आउट हुए। राहुल तेवतिया 14 गेंद पर 15 और राशिद खान तीन गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने छठे विकेट के लिए आठ गेंद पर नाबाद 26 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। चेन्नई के लिए राजवर्धन हंगरगेकर ने तीन विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
IPL 2023 GT vs CSK Highlights Gujarat Giants vs Chennai Super Kings Ahmedabad Key Highlights and Results News
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI
गायकवाड़ ने चेन्नई के लिए बनाए सर्वाधिक रन
चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 92 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। उनके अलावा मोईन अली ने 23 रन की पारी खेली। धोनी ने आखिरी ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम का स्कोर सात विकेट पर 178 रन तक पहुंचाया। उन्होंने सात गेंद में 14 रन बनाए। गुजरात के लिए राशिद खान, अल्जारी जोसेफ और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जोशुआ लिटिल को एक विकेट मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed