केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर बताया कि सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। मैंने एक बार फिर पहलवानों को इसके लिए आमंत्रित किया है। वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र में खिताबी भिड़ंत के लिए तैयार हैं। टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा फाइनल सात जून से लंदन के ओवल में शुरू होगा। साथ ही आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। ये मुलाकात राजधानी लखनऊ में होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
Top News: अनुराग ठाकुर ने चर्चा के लिए पहलवानों को किया आमंत्रित, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी भिड़ंत
सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार, अनुराग ठाकुर ने किया आमंत्रित
भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर रहे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले लंबे समय से पहलवानों का प्रदर्शन चल रहा है। यौन उत्पीड़न और तमाम तरह के आरोपों के बाद उनके खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर बताया कि सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। मैंने एक बार फिर पहलवानों को इसके लिए आमंत्रित किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र में खिताबी भिड़ंत के लिए तैयार हैं। टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा फाइनल सात जून से लंदन के ओवल में शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया 2021-23 चक्र में 19 टेस्ट में 66.67 प्रतिशत अंक के साथ डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में शीर्ष पर रहा, जबकि भारत ने हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कंगारुओं को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
पढ़ें पूरी खबर...
अखिलेश यादव से आज लखनऊ में मिलेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के खिलाफ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के अधिकार पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ सीएम केजरीवाल अन्य राज्यों के सीएम से मुलाकात कर रहे हैं और समर्थन मांग रहे हैं। सात जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। ये मुलाकात राजधानी लखनऊ में होगी।
पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका के वर्जीनिया में कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी, सात लोग घायल
अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत के रिचमंड में वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक हाई स्कूल स्नातक समारोह के बाद वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के पास हुई गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।
पढ़ें पूरी खबर...