IND vs AUS Live Streaming: ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया, कब-कहां देखें मैच, जानें सबकुछ
India vs Australia (IND vs AUS) WTC Final Test Live Streaming, Telecast: भारतीय टीम 2013 से अब तक कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने उतरेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Lights 💡
— BCCI (@BCCI) June 5, 2023
Camera 📸
Headshots ✅#TeamIndia | #WTC23 pic.twitter.com/9G34bFfg78
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 2023 सात से 12 जून के बीच होगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 2023 लंदन, इंग्लैंड के केनिंगटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे) से शुरू होगा।
क्या भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे होगा?
हां, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में 12 जून रिजर्व डे होगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का टेलीविजन में सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं, मोबाइल फोन पर आप यह मैच डिज्नी+हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। वहीं, इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में किस गेंद का उपयोग किया जाएगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ग्रेड 1 ड्यूक गेंद से खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलियाः पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिचेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ।
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन।
स्टैंडबॉय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव।