तुर्की और सीरिया सहित चार देशों में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। तुर्की में नूर्दगी से 23 किलोमीटर पूर्व की ओर यह झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, तुर्की और सीरिया में कम से कम 4000 लोग मारे गए हैं और करीब 15000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं, संसद सत्र के दौरान होने वाली साप्ताहिक संसदीय दल की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को होगी। साथ ही बाइडन प्रशासन ने सोमवार को कहा कि 2008 में मुंबई में आतंकवादियों द्वारा किए गए क्रूर हमले की यादें अभी भी भारत और अमेरिका दोनों के जेहन में ताजा हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: तुर्की-सीरिया में भूकंप से तबाही, 4000 से ज्यादा की मौत, भाजपा संसदीय दल की बैठक आज
Turkey Earthquake Update: तुर्की-सीरिया में भूकंप से तबाही, 3400 से ज्यादा की मौत
तुर्की और सीरिया सहित चार देशों में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। तुर्की में नूर्दगी से 23 किलोमीटर पूर्व की ओर यह झटके महसूस किए गए। इसका असर सीरिया तक देखने को मिला। भूकंप की वजह से कई इमारतें धराशायी हो गईं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई। सैकड़ों लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं और कई लापता हैं। मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। तुर्की में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक, तुर्की और सीरिया में कम से कम 3800 लोग मारे गए हैं और करीब 15000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
BJP Meeting: भाजपा संसदीय दल की बैठक आज
संसद सत्र के दौरान होने वाली साप्ताहिक संसदीय दल की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को होगी। इसमें बजट समेत विभिन्न जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी और सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही सुचारू ढंग से चलाने की रणनीति बनेगी। बैठक में मोदी पार्टी सांसदों का मार्गदर्शन भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Mumbai Attack: अमेरिका ने कहा- मुंबई आतंकी हमले की यादें अब भी भारत-यूएस में ताजा
बाइडन प्रशासन ने सोमवार को कहा कि 2008 में मुंबई में आतंकवादियों द्वारा किए गए क्रूर हमले की यादें अभी भी भारत और अमेरिका दोनों के जेहन में ताजा हैं। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक समाचार सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमले की यादें अभी भी ताजा हैं। वे यहां और भारत में अभी भी जीवंत हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Pakistan: कराची में सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे परवेज मुशर्रफ
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ का पार्थिव शरीर सोमवार को दुबई से चार्टर्ड विमान से कराची पहुंचा और उन्हें मंगलवार को सेना छावनी क्षेत्र में दफनाया जाएगा जहां सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। 1999 में कारगिल युद्ध के सूत्रधार और पाकिस्तान के अंतिम सैन्य शासक मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद रविवार को दुबई में निधन हो गया था। परवेज मुशर्रफ के पार्थिव शरीर को कराची में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा और एक विशेष विमान से देश वापस लाया जाएगा। मुशर्रफ का पार्थिव शरीर सोमवार को दुबई से पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। पढ़ें पूरी खबर..