यूक्रेन युद्ध पर रूस और पश्चिमी देशों में तनातनी के बीच जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार और बृहस्पतिवार को होगी। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार का बजट बुधवार को सदन पटल पर रखा जाएगा। वित्त वर्ष 2023-24 का बजट करीब तीन लाख करोड़ रुपये का होने का अनुमान है। साथ ही भारतीय टीम घरेलू मैदानों पर अपने दबदबे को कायम रखते हुए बुधवार से इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में एक और टेस्ट सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज से, मध्य प्रदेश का ई-बजट सदन में होगा पेश, पढ़ें अहम खबरें
यूक्रेन पर तनातनी के बीच जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज से
यूक्रेन युद्ध पर रूस और पश्चिमी देशों में तनातनी के बीच जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार और बृहस्पतिवार को होगी। बैठक के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, चीन के विदेश मंत्री किन गांग, फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना, जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक और ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली सहित कई यूरोपीय देशों के विदेश मंत्री एक साल से जारी यूक्रेन युद्ध पर गहन चर्चा करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
आज आएगा मध्य प्रदेश का ई-बजट
मध्य प्रदेश सरकार का बजट बुधवार को सदन पटल पर रखा जाएगा। वित्त वर्ष 2023-24 का बजट करीब तीन लाख करोड़ रुपये का होने का अनुमान है। यह चुनावी साल का अंतिम बजट है। इसलिए पूरी तरह से लोक लुभावने होने के आसार हैं। सरकार जनता पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डालेगी।
पढ़ें पूरी खबर...
इंदौर में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से खेला जाएगा तीसरा टेस्ट
भारतीय टीम घरेलू मैदानों पर अपने दबदबे को कायम रखते हुए बुधवार से इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में एक और टेस्ट सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से बढ़त पर है। अगर भारतीय टीम होल्कर स्टेडियम में जीत हासिल करने में सफल रहती है तो उसकी घरेलू मैदान पर न केवल यह लगातार 16वीं सीरीज जीत होगी।
पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा
राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी माह में गर्मी ने 72 साल में तीसरी बार रिकॉर्ड बनाया। 1951 से 2023 तक फरवरी का महीना तीसरा बार सबसे गर्म रहा। वहीं, मंगलवार देर रात दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली, एनसीआर (हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम) करनाल, मेहम, रोहतक, भिवानी (हरियाणा) हस्तिनापुर, चांदपुर, अमरोहा (यूपी) के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।
पढ़ें पूरी खबर...