फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: पीएम आज करेंगे रोजगार मेले का शुभारंभ, जिनपिंग को मिलेगी सीपीसी की कमान, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 22 Oct 2022 06:50 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Oct 2022 06:50 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 22 October Today: Important And Big News Stories Of 22 October Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के 10 लाख पदों पर भर्ती के लिए 22 अक्तूबर को रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। देश में रोजगार के इस सबसे बड़े अभियान की शुरुआत पीएम 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर करेंगे। वहीं चीन में सीपीसी का 20वां अहम महासम्मेलन (कांग्रेस) शनिवार को पार्टी की शक्तिशाली और शीर्ष नेताओं वाली केंद्रीय समिति के चुनाव के साथ संपन्न होगा। इसी दिन शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल के लिए प्रस्ताव पेश किया जाएगा। साथ ही FATF की ग्रे सूची की जंजीर में जकड़े पाकिस्तान के लिए आज का दिन काफी अहम रहा। आखिरकार पाकिस्तान फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे सूची से बाहर आ ही गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...


 

Top News Headline 22 October Today: Important And Big News Stories Of 22 October Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india

पीएम मोदी आज करेंगे रोजगार मेले का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के 10 लाख पदों पर भर्ती के लिए 22 अक्तूबर को रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। देश में रोजगार के इस सबसे बड़े अभियान की शुरुआत पीएम 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर करेंगे। मेले का आरंभ सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 22 October Today: Important And Big News Stories Of 22 October Updates On Amar Ujala
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला

सीपीसी कांग्रेस आज होगी संपन्न, शी के लिए रखेंगे प्रस्ताव
चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) का 20वां अहम महासम्मेलन (कांग्रेस) शनिवार को पार्टी की शक्तिशाली और शीर्ष नेताओं वाली केंद्रीय समिति के चुनाव के साथ संपन्न होगा। इसी दिन शी जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल के लिए प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 22 October Today: Important And Big News Stories Of 22 October Updates On Amar Ujala
FATF - फोटो : ANI

चार साल बाद एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट से बाहर आया पाकिस्तान, भारत ने जताया कड़ा विरोध
मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्त पोषण की जांच में विफल रहने के बाद साल 2018 से लगातार FATF की ग्रे सूची की जंजीर में जकड़े पाकिस्तान के लिए आज का दिन काफी अहम रहा। आखिरकार पाकिस्तान फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे सूची से बाहर आ ही गया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Top News Headline 22 October Today: Important And Big News Stories Of 22 October Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter@ TiangongStation

अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटने के बाद नहीं पड़ेंगे बीमार
अंतरिक्ष को कीटाणु मुक्त बनाने को लेकर दुनियाभर में चल रहे शोध में अब भारत भी शामिल हुआ है। अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत का ध्यान रखते हुए नए शोध के लिए भारत के शीर्ष संस्थानों को मौका मिला है। अलग-अलग संस्थानों ने मिलकर शोध शुरू कर दिए हैं, ताकि धरती पर वापस लौटने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को विभिन्न बीमारियों से बचाया जा सके।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed