फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए गौतम गंभीर ने चुनी प्लेइंग-11, भुवनेश्वर-कार्तिक को किया बाहर

Fri, 21 Oct 2022 08:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Oct 2022 08:07 PM IST
सार

भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच महत्वपूर्ण है। पिछले साल यूएई में हुए टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को सुपर-12 राउंड में हराया था। टीम इंडिया इस हार का बदला भी लेना चाहेगी।

विज्ञापन
Gautam Gambhir India Playing 11 For T20 World Cup against Pakistan; Shami, Bhuvneshwar, Rishabh Pant, Karthik
गौतम गंभीर की प्लेइंग-11 में कार्तिक की जगह पंत हैं - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड की शुरुआत कल यानी शनिवार से होने जा रही है। 22 अक्तूबर को पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, भारतीय टीम रविवार को अपना पहला मैच खेलेगी। भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईसीसी के मुताबिक, इस मुकाबले की पूरी टिकट एक घंटे के अंदर बिक गई थी। यानी की यह मैच दर्शकों से खचाखच भरा रहने वाला है।
Gautam Gambhir India Playing 11 For T20 World Cup against Pakistan; Shami, Bhuvneshwar, Rishabh Pant, Karthik
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए भी यह मैच महत्वपूर्ण है। पिछले साल यूएई में हुए टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को सुपर-12 राउंड में हराया था। टीम इंडिया इस हार का बदला भी लेना चाहेगी। पूर्व दिग्गज ओपनर गौतम गंभीर ने टी20 विश्व कप के लिए भारतीय प्लेइंग-11 चुनी है। उन्होंने इसमें कई बड़े बदलाव किए हैं। गंभीर 2007 में टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे। उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
Gautam Gambhir India Playing 11 For T20 World Cup against Pakistan; Shami, Bhuvneshwar, Rishabh Pant, Karthik
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने अपने प्लेइंग-11 में टॉप चार बल्लेबाजों को कॉमन रखा है। यानी की ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा और केएल राहुल, मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली और सूर्यकुमार खेलेंगे ही। गंभीर ने इसके बाद के खिलाड़ियों का चुनाव किया है। उन्होंने गेंदबाजों में भी भुवनेश्वर कुमार पर मोहम्मद शमी को तरजीह दी है। गंभीर के मुताबिक, पाकिस्तान के खिलाफ तीन भारतीय तेज गेंदबाज खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir India Playing 11 For T20 World Cup against Pakistan; Shami, Bhuvneshwar, Rishabh Pant, Karthik
भुवनेश्वर कुमार-मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला
गंभीर ने एक न्यूज चैनल से कहा- मेरे विचार से शमी को भुवनेश्वर की जगह मौका देना चाहिए। अर्शदीप और हर्षल पटेल दो अन्य पेसर होंगे। युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल दो स्पिनर होंगे। चौथे सीमर के रूप में हार्दिक पांड्या खेलेंगे। शमी शुरुआती ओवरों में और डेथ ओवरों, दोनों में अच्छी गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में गजब की गेंदबाजी की थी।
विज्ञापन
Gautam Gambhir India Playing 11 For T20 World Cup against Pakistan; Shami, Bhuvneshwar, Rishabh Pant, Karthik
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा गंभीर ने दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को मौका दिए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि उन्हें क्यों लगता है कि दिनेश कार्तिक के ऊपर ऋषभ पंत को तरजीह दी जानी चाहिए। गंभीर ने कहा- आप सिर्फ 10 गेंद खेलने के लिए बल्लेबाज नहीं चुनते हैं। आप एक बल्लेबाज चुनते हैं जो लंबे समय तक बल्लेबाजी कर सकता है और कार्तिक को वह भूमिका नहीं दी गई है या उन्होंने खुद उस तरह की बल्लेबाजी नहीं की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed