फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: भारत के प्रस्ताव पर चीन ने लगाया अड़ंगा, 27 साल बाद दो दिन मनेगा धनतेरस का पर्व, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 20 Oct 2022 07:03 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 Oct 2022 07:03 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 20 October Today: Important And Big News Stories Of 20 October Updates On Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में डालने के भारत के प्रस्ताव पर चीन ने एक बार फिर रोक लगा दी है। वहीं, धनतेरस का पर्व इस बार 27 साल बाद दो दिन 22 और 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसके साथ ही धनतेरस पर धन के कारक गुरु और स्थायित्व के कारक शनि स्वयं की राशि मीन एवं मकर में गोचर हो रहे हैं। साथ ही आज वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे हैं। आइए जानते हैं ऑस्टियोपोरोसिस होने के क्या हैं कारण, क्या हैं इसके लक्षण और कैसे हो सकता है इससे बचाव। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 20 October Today: Important And Big News Stories Of 20 October Updates On Amar Ujala
हाफिज सईद और उसका बेटा हाफिज तल्हा सईद। - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के प्रस्ताव पर चीन ने लगाया अड़ंगा
पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में डालने के प्रस्ताव पर चीन ने एक बार फिर रोक लगा दी है। संयुक्त राष्ट्र में 1267 प्रतिबंध व्यवस्था के तहत आंतकियों को प्रतिबंधित किया जाता है। इसी के तहत हाफिज तल्हा सईद को वैश्विक आतंकी की सूची में डालने के लिए भारत और अमेरिका ने बुधवार को प्रस्ताव रखा था।    पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 20 October Today: Important And Big News Stories Of 20 October Updates On Amar Ujala
धनतेरस। - फोटो : अमर उजाला

27 वर्ष बाद दो दिन मनेगा धनतेरस का पर्व
धनतेरस का पर्व इस बार 27 साल बाद दो दिन 22 और 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसके साथ ही धनतेरस पर धन के कारक गुरु और स्थायित्व के कारक शनि स्वयं की राशि मीन एवं मकर में गोचर हो रहे हैं। इससे पहले धनतेरस पर यह संयोग 178 वर्ष पूर्व 8 नवंबर, 1844 को बना था। मुहूर्त में प्रॉपर्टी में निवेश के साथ वाहन, ज्वेलरी आदि की खरीदारी शुभ होगी। घरेलू व ऑफिस इस्तेमाल की जरूरी चीजें खरीदना भी शुभकारी रहेगा।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 20 October Today: Important And Big News Stories Of 20 October Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

World Osteoporosis Day : कम उम्र में ही कमजोर हो रही हैं हड्डियां
आज विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस है । डॉक्टरों का कहना है कि उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होना आम बात है, लेकिन जीवनशैली में आए बदलाव के बाद आजकल कम उम्र में ही हड्डियां कमजोर हो रही है। इसका कारण है बोन मास में कमी आना। इसकी वजह से व्यक्ति ऑस्टियोपोरोसिस का शिकार हो जाता है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 20 October Today: Important And Big News Stories Of 20 October Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल चुनाव: एक परिवार-एक टिकट पर भाजपा सख्त
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल का पत्ता साफ कर भाजपा ने पार्टी के अंदर परिवारवाद के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पिता सुजानपुर और हमीरपुर सीट से दावेदार धूमल को टिकट न देने का फैसला प्रधानमंत्री के स्तर पर लिया गया। दरअसल, लोकसभा चुनाव में परिवारवाद को सबसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिशों में जुटी भाजपा इस मामले में अपना घर दुरुस्त करने में जुटी है।   पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed