{"_id":"634facebe34f900899740f97","slug":"baba-vanga-prediction-world-war-3-will-start-soon-prediction-of-baba-vanga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baba Vanga Prediction: क्या शुरू होने वाला है तीसरा विश्व युद्ध? दुनिया को डरा रही बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Baba Vanga Prediction: क्या शुरू होने वाला है तीसरा विश्व युद्ध? दुनिया को डरा रही बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी
Wed, 19 Oct 2022 01:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:29 PM IST
विज्ञापन
दुनिया को डरा रही बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी
- फोटो : instagram/ aprimoramentohumano
Baba Vanga Predictions: रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। इन दोनों देशों के बीच चल रही जंग ने दुनिया को दो गुटों में बांट दिया है। यह युद्ध इतने खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है कि तबाही मचाने वाले परमाणु बम से हमले की धमकियां दी जा रही हैं। अंतराष्ट्रीय संस्थाएं शांति की अपील कर रही हैं, हालात को देखकर नहीं लगता है कि दुनिया में फैली अशांति जल्द शांत होने वाली है। अब सबसे बड़ा डर यह है कि अगर इसी तरह तनाव बढ़ता रहा, तो कहीं तीसरा विश्व युद्ध शुरू न हो जाए। बीते दिनों दुनिया के कई नेताओं की तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई है।
दुनिया को डरा रही बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी
- फोटो : Twitter@AnyerlinB
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा को भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। बाबा वेंगा ने साल 2022 (Baba Vanga 2022 Predictions) के लिए भी कई भविष्यवाणियां की थीं। इन भविष्यवाणियों में कई डराने वाली भी हैं। बुल्गारिया में बाबा वेंगा एक फकीर थीं जिन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है।
बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा को भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। बाबा वेंगा ने साल 2022 (Baba Vanga 2022 Predictions) के लिए भी कई भविष्यवाणियां की थीं। इन भविष्यवाणियों में कई डराने वाली भी हैं। बुल्गारिया में बाबा वेंगा एक फकीर थीं जिन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है।
दुनिया को डरा रही बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी
- फोटो : iStock
तीसरे विश्व युद्ध के बारे में भी बाबा वेंगा ने विष्यवाणी की थी। बाबा वेंगा के मुताबिक दुनिया में सिर्फ रूस महाशक्ति होगा। उन्होंने कहा कि तीसेर में विश्व युद्ध परमाणु हथियारों इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया को डरा रही बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी
- फोटो : twitter @@KremlinRussia_E
पुतिन पर भविष्यवाणी
बाबा वेंगा ने साल 1979 में भविष्यवाणी की थि कि एक दिन रूस का दुनिया पर राज होगा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक दिन ''lord of the world'' होंगे यानी दुनिया पर उनकी बादशाहत होगी।बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी में कहा था कि यूरोप वेस्टलैंड(बंजर जमीन) बन जाएगा। उनके मुताबिक, बर्फ की तरह सबकुछ पिघल जाएगा। सिर्फ बचेगा व्लादिमीर पुतिन का गौरव और रूस को कोई छू भी नहीं पाएगा।
बाबा वेंगा ने साल 1979 में भविष्यवाणी की थि कि एक दिन रूस का दुनिया पर राज होगा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन एक दिन ''lord of the world'' होंगे यानी दुनिया पर उनकी बादशाहत होगी।बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी में कहा था कि यूरोप वेस्टलैंड(बंजर जमीन) बन जाएगा। उनके मुताबिक, बर्फ की तरह सबकुछ पिघल जाएगा। सिर्फ बचेगा व्लादिमीर पुतिन का गौरव और रूस को कोई छू भी नहीं पाएगा।
विज्ञापन
दुनिया को डरा रही बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी
- फोटो : Twitter @CoachChic
सच हो चुकी हैं बाबा वेंगी की ये भविष्यवाणियां
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा ने अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले, ब्रेक्सिट, बराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने, 2004 में सुनामी आने समेत कई भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी थी कि स्टील बर्ड्स के हमले से अमेरिकी भाई गिरेंगे और निर्दोष लोगों का खून बहेगा। इसको न्यूयॉर्क में 9/11 के आतंकवादी हमले की भविष्यवाणी माना जाता है। बाबा वेंगा ने 2017 तक यूरोप के 'अस्तित्व' को खत्म होने की भविष्यवाणी की थी जिसे ब्रेक्सिट से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि बाबा वेंगा ने बराक ओबामा को लेकर सबसे सही भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति अश्वेत होगा जो सच साबित हुई। लेकिन उनकी यह भविष्यवाणी गलत हुई कि वो अमेरिका के आखिरी राष्ट्रपति होंगे।