Hindi News
›
Business
›
Business Diary
›
Dhanteras 2022: After 27 years festival celebrated for two days, buy jewellery property, six auspicious yogas
{"_id":"63508c631fa5a8048b56db9d","slug":"dhanteras-2022-after-27-years-festival-celebrated-for-two-days-buy-jewellery-property-six-auspicious-yogas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2022 : 27 वर्ष बाद दो दिन मनेगा धनतेरस का पर्व, आभूषण-प्रॉपर्टी खरीदना रहेगा अच्छा, जानें छह शुभ योग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Dhanteras 2022 : 27 वर्ष बाद दो दिन मनेगा धनतेरस का पर्व, आभूषण-प्रॉपर्टी खरीदना रहेगा अच्छा, जानें छह शुभ योग
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा/मेरठ।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 20 Oct 2022 05:16 AM IST
सार
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
Dhanteras 2022 : दीपावली व नरक चतुदर्शी के दिन दोपहर 2:30 बजे तक हस्त नक्षत्र और इसके बाद चित्रा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा व बुध दोनों ही चित्रा नक्षत्र में रहेंगे। चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि होने से सजावटी सामान की खरीदारी होगी।
धनतेरस का पर्व इस बार 27 साल बाद दो दिन 22 और 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसके साथ ही धनतेरस पर धन के कारक गुरु और स्थायित्व के कारक शनि स्वयं की राशि मीन एवं मकर में गोचर हो रहे हैं।
इससे पहले धनतेरस पर यह संयोग 178 वर्ष पूर्व 8 नवंबर, 1844 को बना था। मुहूर्त में प्रॉपर्टी में निवेश के साथ वाहन, जूलरी आदि की खरीदारी शुभ होगी। घरेलू व ऑफिस इस्तेमाल की जरूरी चीजें खरीदना भी शुभकारी रहेगा।
आज अश्लेषा नक्षत्र
ज्योतिष गणना के अनुसार, अश्लेषा नक्षत्र में शुभ योग में खरीदी गई वस्तु मंगलकारी होती है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रॉपटी में निवेश या किसी भी तरह की खरीदारी के लिए शुभ रहेगा। वाहन की भी खरीदारी की जा सकती है।
शुभ योग में खरीदारी 13 गुना वृद्धि देती है
इस बार पंच दिवसीय पर्व छह दिवसीय हो गया है। ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया, शुभ योग में खरीदारी 13 गुना वृद्धि देती है। भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के चैप्टर चेयरमैन ज्योतिषाचार्य आचार्य मनीष स्वामी ने बताया, 20 से 24 अक्तूबर के बीच बन रहे योग में सोना, भूमि और मकान खरीदने पर समृद्धि आएगी। ये नक्षत्र जीवन में स्थिरता-अमरता लेकर आए हैं।
21 अक्तूबर को रमा एकादशी में सर्वार्थ सिद्धि योग
रमा एकादशी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। शुक्रवार का संयोग बनने से प्रॉपर्टी या अन्य धातु की खरीदारी शुभ रहेगी। इस दिन इलेक्ट्रानिक्स सामान की खरीदारी के लिए भी शुभ योग बन रहे हैं।
22 अक्तूबर को त्रिपुष्कर योग का संयोग
त्रिपुष्कर व ब्रह्म नाम के शुभ योग बन रहे हैं। इसमें कोई भी वस्तु खरीदी जा सकती है। इलेक्ट्रानिक्स, फर्नीचर, वाहन, बर्तन खरीदना शुभ होगा।
23 अक्तूबर को धनतेरस स्वयं सिद्ध
धनतेरस प्रदोष व्यापिनी तेरस के साथ उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के कारण सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत योग रहेगा। अमृत चंद्रमा और ब्रहस्पति आमने-सामने होंगे। धनतेरस पर स्वर्ण आभूषण, चांदी, हीरा, वाहन, बर्तन, भवन, भूमि, वस्त्र सहित सभी वस्तुओं की खरीदारी मंगलकारी होगी।
विज्ञापन
24 अक्तूबर को दीपावली का पर्व
दीपावली व नरक चतुदर्शी के दिन दोपहर 2:30 बजे तक हस्त नक्षत्र और इसके बाद चित्रा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा व बुध दोनों ही चित्रा नक्षत्र में रहेंगे। चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि होने से सजावटी सामान की खरीदारी होगी।
मुहूर्त ट्रेडिंग : दिवाली पर 6.15 बजे खुलेगा बाजार
संवत 2079 की शुरुआत दिवाली यानी 24 अक्तूबर से हो जाएगी। इस अवसर पर शेयर बाजार में शाम 6.15 बजे से 7.15 बजे मुहूर्त कारोबार होगा। हालांकि, बाजार सामान्य कारोबार के लिए बंद रहेगा। मुहूर्त कारोबार में शाम 6 बजे से 6.15 तक प्री ट्रेडिंग होगी। 4.45 बजे ऑनलाइन लक्ष्मी पूजन होगा। आंकड़े बताते हैं कि 15 मुहूर्त कारोबार में से 11 में बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। 2008 में दिवाली के दिन सेंसेक्स 5.86% बढ़त के साथ 9,008 पर बंद हुआ था, जबकि उस समय वैश्विक वित्तीय संकट था।
बाजार 2012 से 7 बार बढ़त में बंद
2012 से अब तक के 10 मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार 7 बार बढ़त के साथ बंद हुआ है। पिछले साल 4 नवंबर को सेंसेक्स 295 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।