फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: ज्ञानवापी मामले में होगी सुनवाई, आजम खान की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Thu, 19 May 2022 06:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 19 May 2022 06:16 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 19 May Today: Important and big news stories of 19 May updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में श्रृंगार गौरी सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलने के दावे समेत अन्य मामलों को लेकर अदालत में आज सुनवाई होगी। सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने के लिए आज की तिथि तय की गई है। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। साथ ही इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए आरबीआई रेपो दर में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 19 May Today: Important and big news stories of 19 May updates on Amar Ujala
Gyanvapi Masjid Case - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी मामले में आज होगी सुनवाई
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में श्रृंगार गौरी सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलने के दावे समेत अन्य मामलों को लेकर अदालत में आज सुनवाई होगी।सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने के लिए आज की तिथि तय की गई है। दरअसल बुधवार को सुनवाई टल गई थी। सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने चैंबर में तीनों पक्षों की बातें सुनी गईं और आवेदन लिया। इसके साथ ही सुनवाई के लिए आज की तिथि तय कर दी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 19 May Today: Important and big news stories of 19 May updates on Amar Ujala
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : PTI

आजम खान जेल में रहेंगे या नहीं, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। आजम खान की जमानत मामले में अदालत पहले ही सुनवाई पूरी कर चुकी है। वहीं शीर्ष अदालत ने आजम खान की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस एस गोपन्ना की पीठ फैसला सुनाएगी। पढ़ें पूरी खबर...



विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 19 May Today: Important and big news stories of 19 May updates on Amar Ujala
मदमहेश्वर धाम - फोटो : अमर उजाला

आज खुलेंगे द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम के कपाट
आज सुबह 11 बजे द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद छह माह तक धाम में ही आराध्य की पूजा होगी। बाबा मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली अपने अंतिम रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंच गई।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 19 May Today: Important and big news stories of 19 May updates on Amar Ujala
महंगाई - फोटो : pixabay

पूरे वित्त वर्ष में नौ साल के उच्च स्तर पर रहेगी महंगाई
लगातार बढ़ रही महंगाई से चालू वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान पूरे वित्त वर्ष के दौरान औसत महंगाई 9 साल के उच्चतम स्तर पर 6.9 फीसदी रह सकती है। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने बुधवार को रिपोर्ट में कहा कि बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए आरबीआई रेपो दर में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है।  पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed