उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपा है। उन्होंने इस्तीफे के पीछे की वजह निजी कारण बताए हैं। उप-राज्यपाल के तौर पर उनके पांच साल गत 30 दिसंबर को पूरे हो गए थे। तभी से उनके स्थान पर नए उपराज्यपाल की नियुक्ति के कयास लगने शुरू हो गए थे। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
2 of 7
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
एजी पेरारिवलन को रिहा करने के आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राजीव गांधी की हत्या केस में दोषी पाए गए एजी पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश जारी कर दिया। पेरारिवलन ने जेल से बाहर आने के बाद इस न्यायिक लड़ाई में मदद के लिए अपने वकीलों, सुप्रीम कोर्ट के जजों और कई अन्य लोगों का शुक्रिया अदा किया। पढ़ें पूरी खबर
3 of 7
panchayat 2
- फोटो : सोशल मीडिया
तय समय से दो दिन पहले रिलीज हुई 'पंचायत 2'
'पंचायत 2' अमेजन प्राइम की मोस्ट अवेटिड वेब सीरीज में से एक है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह वेब सीरीज 20 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब अमेजन ने इसे तय समय से ठीक दो दिन पहले रिलीज कर दिया है। जी हां, ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 'पंचायत 2' आ गई है, जो फैंस के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter/JackDetsch
पैंगोंग त्सो झील के पास एक और पुल बना रहा चीन
चीन पूर्वी लद्दाख में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पैंगोंग त्सो झील के आसपास के क्षेत्र में एक दूसरे पुल का निर्माण कर रहा है और यह चीनी सेना को इस क्षेत्र में अपने सैनिकों को जल्दी से पहुंचाने में मदद कर सकता है। सैटेलाइट इमेज और मामले के जानकार लोगों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। दो साल से अधिक समय से पूर्वी लद्दाख में कई जगहों पर भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच जारी गतिरोध के बीच पुल का निर्माण किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
अनिल बैजल का इस्तीफा
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 31 दिसंबर 2016 को अपना कार्यकाल शुरू करने वाले बैजल अपने पद पर पांच साल चार महीने रहे। वे उपराज्यपाल के तौर पर अपनी पारी पूरी कर चुके थे और केंद्र सरकार उन्हें दोबारा अवसर देने के मूड में नहीं थी, लिहाजा व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर