फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: पीएम मोदी लुंबिनी से देंगे विश्व को शांति का संदेश, भीषण गर्मी के बीच राहत के आसार, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Mon, 16 May 2022 06:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 16 May 2022 06:59 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 16 May Today: Important and big news stories of 16 May updates on Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल जाएंगे। वहां वह गौतम बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी का दौरा करेंगे। साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक करेंगे। वहीं आज पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में हैं, रविवार को भीषण लू चलने से दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 49 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक तापमान दर्ज किया गया। साथ ही आज पीएम मोदी यूपी के मंत्रियों को काम का मंत्र देंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर.....

Top News Headline 16 May Today: Important and big news stories of 16 May updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

बुद्ध पूर्णिमा पर आज लुंबिनी जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल जाएंगे। वह गौतम बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी का दौरा करेंगे। साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक करेंगे।पीएम मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम सुबह 10.30 बजे से 3.30 बजे तक नेपाल में रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 16 May Today: Important and big news stories of 16 May updates on Amar Ujala
गर्मी का कहर... - फोटो : amar ujala

केरल में आज भारी बारिश की संभावना, उत्तर भारत में पारा 49 डिग्री के पार
पूरा उत्तरा भारत गर्मी की चपेट में हैं, कुछ हिस्सों में रविवार को भीषण लू चलने से दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 49 डिग्री सेल्सियस और इससे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं मौसम कार्यालय ने पूरे केरल में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है, इसके मद्देनजर पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।  
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 16 May Today: Important and big news stories of 16 May updates on Amar Ujala
माणिक साहा - फोटो : सोशल मीडिया

आज 11 विधायक लेंगे मंत्री के रूप में शपथ
माणिक साहा ने रविवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं अब राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ और आईपीएफटी के दो विधायकों सहित कुल 11 विधायक सोमवार को मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 16 May Today: Important and big news stories of 16 May updates on Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : ANI

आज यूपी के मंत्रियों को काम का मंत्र देंगे पीएम मोदी, मुख्यमंत्री आवास पर करेंगे रात्रिभोज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों से मुखातिब होंगे। पीएम मोदी करीब एक घंटे तक उनको सुशासन, संगठन से समन्वय, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पाठ पढ़ाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed