फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heat wave breaks record Mercury crosses 49 degrees in North India heavy rain likely in Kerala

Weather Updates: केरल में आज भारी बारिश की संभावना, उत्तर भारत में पारा 49 डिग्री के पार, लू कर रही बेहाल

Mon, 16 May 2022 02:03 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 16 May 2022 02:03 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा जिले में दिन का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, जैसे कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक था।

विज्ञापन
Heat wave breaks record Mercury crosses 49 degrees in North India heavy rain likely in Kerala
गर्मी से बेहाल.... - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूरा उत्तरा भारत गर्मी की चपेट में हैं, कुछ हिस्सों में रविवार को भीषण लू चलने से दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 49 डिग्री सेल्सियस और इससे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं मौसम कार्यालय ने पूरे केरल में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है, इसके मद्देनजर पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।  

विज्ञापन


दिल्ली के सफदरजंग में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में दो मौसम केंद्रों ने 49.2 और 49.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सफदरजंग में तापमान इस सीजन में सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन


यूपी के बांदा में सबसे ज्यादा तापमान
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा जिले में दिन का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, मई में बांदा में यह अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। जिले में पिछला अधिकतम तापमान 31 मई 1994 को 48.8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी ने कहा कि राजस्थान में चुरू और पिलानी में अधिकतम तापमान 47.9 और 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही श्री गंगानगर और झांसी 47.6 डिग्री सेल्सियस, नारनौल 47.5 डिग्री सेल्सियस, खजुराहो और नौगोंग 47.4 डिग्री सेल्सियस और हिसार 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू, कश्मीर, लद्दाख में भी सामान्य से ज्यादा तापमान
मौसम कार्यालय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, उत्तराखंड, पंजाब और बिहार में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक था। आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) अधिक रहा।

हल्की धूल भरी आंधी चलने की संभावना
मौसम कार्यालय ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, सोमवार को पंजाब और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में और अलग-अलग इलाकों में हल्की धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 

यहां हुई बारिश
केरल और लक्षद्वीप में रविवार को भारी बारिश हुई। आईएमडी ने पूरे केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी और पांच जिलों एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझीकोड के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। वहीं केरल में आज भी भारी बारिश की संभावना है।

मौसम कार्यालय के अनुसार, एर्नाकुलम में रविवार को 122.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो दिन के सामान्य 8.3 मिमी से 13 गुना अधिक थी। तिरुवनंतपुरम (109.1 मिमी), अलाप्पुझा (97.4 मिमी), पट्टानामिता (85.1 मिमी), त्रिशूर (81.6 मिमी) और कोट्टायम (74.3 मिमी) के बाद कोल्लम में 113.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

49 डिग्री पर तंदूर बना उत्तर भारत
भीषण गर्मी से रविवार को उत्तर भारत के मैदानी शहरों में आसमान ने मानो आग ही बरसा दी। हरियाणा का हिसार व दिल्ली का मुंगेशपुर 49.2 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म रहा। नजफगढ़ में भी पारा 49.1 डिग्री और यूपी के बांदा में 49 डिग्री दर्ज किया गया।


उत्तर और पश्चिमी भारत के कई शहरों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज हुआ। यह सामान्य से 5 से 6 डिग्री तक अधिक है। हरियाणा के 7 जिलों में तापमान 47 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार के लिए भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांदी होने से मंगलवार से कुछ राहत मिल सकती है। वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी के साथ पूर्वी मध्य प्रदेश में लू की वजह से गंभीर हालात बने रहेंगे।

पहाड़ भी बेहाल
गर्मी से पहाड़ भी बेहाल हैं। कश्मीर में पारा सामान्य से आठ डिग्री तक ऊपर चल रहा है। शिमला में रविवार को 30.5 डिग्री पर आठ साल में सबसे गर्म दिन रहा।

आज आ सकता है अंधड़
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को उत्तर भारत में दिल्ली समेत कई शहरों में अंधड़ के साथ बिजली कड़क सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed