फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: चक्रवात 'असानी' की रफ्तार हुई तेज, असम के दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Mon, 09 May 2022 06:12 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 09 May 2022 06:12 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 09 May Today: Important and big news stories of 09 May updates on Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान रविवार को चक्रवात ‘असानी’ में तब्दील हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात आज बंगाल की खाड़ी में 60 समुद्री मील (111 किलोमीटर प्रति घंटा) की गति से आगे बढ़ रहा है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं, वह कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। साथ ही ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर आज सुनवाई होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 09 May Today: Important and big news stories of 09 May updates on Amar Ujala
चक्रवाती तूफान - फोटो : पीटीआई

असानी: बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान चक्रवात में बदला, आज 111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ेगा
बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान रविवार को चक्रवात ‘असानी’ में तब्दील हो गया है। चक्रवाती तूफान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। कोलकाता नगर निगम ने अपने कर्मचारियों और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है। कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। यहां भारी बारिश हो सकती है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 09 May Today: Important and big news stories of 09 May updates on Amar Ujala
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI

असम दौरे पर अमित शाह, आज बीएसएफ जवानों के साथ करेंगे संवाद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार देर रात असम पहुंचे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआई) पर अमित शाह की अगवानी की। इस दौरान प्रदेश भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शाह का स्वागत किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 09 May Today: Important and big news stories of 09 May updates on Amar Ujala
गर्मी से राहत पाने के लिए नहाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

आज से दिल्ली-एनसीआर में चढ़ेगा पारा, पूरे सप्ताह भीषण गर्मी
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होते ही दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से पारा चढ़ेगा। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह के लिए भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना जताई है। सप्ताह के अंत तक पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 40.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 09 May Today: Important and big news stories of 09 May updates on Amar Ujala
ज्ञानवापी परिसर से निकलते अधिवक्ता हरिशंकर जैन और विष्णु जैन - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी मामला: सर्वे टीम को रोका, मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर सुनवाई आज
ज्ञानवापी मामले में दूसरे दिन शनिवार को कोर्ट कमिश्नर का सर्वे नहीं हो सका। विपक्षियों ने कोर्ट कमिश्नर को मस्जिद में प्रवेश करने से रोक दिया। इससे पहले, अधिवक्ता आयुक्त को बदलने की मांग को लेकर मुस्लिम पक्ष (अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी) की ओर से अदालत में अर्जी दायर की गई।अदालत ने कमेटी की अर्जी पर अगली सुनवाई के लिए 9 मई की तिथि तय की। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed