बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी गई है। समिति को 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था, लेकिन जानकारी के अनुसार, समिति ने महज तीन घंटे में ही रिपोर्ट सौंप दी और परीक्षा निरस्त करने की सिफारिश कर दी। इस बीच सोमवार को तजिंदर पाल सिहं बग्गा द्वारका कोर्ट में पेश होंगे। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
दिन की बड़ी खबरें: बीपीएससी 67वीं परीक्षा रद्द और अचानक यूक्रेन पहुंचीं अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडन, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार
आरा में पेपर लीक पर बवाल के बाद फैसला
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई है। आयोग ने डीजीपी से अनुरोध कर पेपर सोशल मीडिया में वायरल होने के मामले की जांच साइबर सेल से कराने का आग्रह किया है। इससे पहले, कथित तौर पर पेपर लीक का मामला सामने के बाद आयोग की ओर एक तीन सदस्यीय समिति बनाई गई थी। पढ़ें पूरी खबर
तजिंदर बग्गा के पास क्या हैं कानूनी विकल्प
तजिंदर पाल सिंह बग्गा के मामले पर भाजपा आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी में है। वह किसी भी तरह इस मामले में आम आदमी पार्टी को लीड लेने देने के मूड में नहीं है, क्योंकि पार्टी को लग रहा है कि इससे अरविंद केजरीवाल ‘बेलगाम’ हो सकते हैं और आने वाले दिनों में वे किसी भी भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कराने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। लिहाजा पार्टी इस मामले में बढ़त लेने के लिए हर संभव कदम उठाने की कोशिश करेगी। पढ़ें पूरी खबर
यूक्रेन पहुंचीं जिल बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन रविवार को अचानक पश्चिमी यूक्रेन पहुंचीं। यहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की से मुलाकात की। जिल ने ओलेना से कहा कि मैं मदर्स डे पर यहां आना चाहती थी। मुझे लगा कि यूक्रेन के लोगों को यह दिखाना चाहिए कि अमेरिका के लोग उनके साथ खड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर
आरसीबी ने हैदराबाद को हराया
आरसीबी ने लगातार दूसरे मैच में जीत हासिल की। टीम के 12 मैचों में अब 14 अंक हो गए हैं। वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। प्लेऑफ में टीम ने अपना एक पैर रख लिया। उसके हिस्से में दो मैच बचे हैं। उसे पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। पढ़ें पूरी खबर