{"_id":"6277f93d353ec90f1202ff42","slug":"tempreture-will-rise-in-delhi-ncr-from-monday-heat-wave-run-with-scorching-heat-throughout-the-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दिल्ली-एनसीआर में चढ़ेगा पारा: पूरे सप्ताह भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू, मंगलवार से यलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दिल्ली-एनसीआर में चढ़ेगा पारा: पूरे सप्ताह भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू, मंगलवार से यलो अलर्ट जारी
Mon, 09 May 2022 12:09 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 09 May 2022 12:09 AM IST
सार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। विभाग ने मंगलवार से यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने के साथ लू चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए नहाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होते ही दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से पारा चढ़ेगा। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह के लिए भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना जताई है। सप्ताह के अंत तक पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 40.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप खिलने की वजह से गर्मी का अहसास अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 32 से 69 फीसदी रहा। दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा मुंगेशपुर में 40.8, नोएडा में 40.5 व गुरुग्राम में 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। विभाग ने मंगलवार से यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने के साथ लू चलने की संभावना जताई है। सप्ताह के अंत तक पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान- 41 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:01 बजे
सूर्योदय का समय: 5:34 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा। मध्यम रफ्तार से हवाएं चलेंगी व आद्रता का स्तर सामान्य रहेगा।