फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, पीएम मोदी 'जीतो कनेक्ट' के उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Fri, 06 May 2022 06:47 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 06 May 2022 06:47 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 06 May Today: Important and big news stories of 06 May updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि विधान से तीर्थयात्रियों के लिए खुल गए। मंदिर के कपाट सुबह 06 बजकर 26 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले गए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन' के 'जीतो कनेक्ट 2022' (JITO Connect 2022) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। साथ ही इटली के विदेश मंत्री लुइगी डी माइओ और एस जयशंकर के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 06 May Today: Important and big news stories of 06 May updates on Amar Ujala
केदरनाथ धाम के खुले कपाट। - फोटो : अमर उजाला

शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि विधान से तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए गए। मंदिर के कपाट सुबह 06 बजकर 26 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले गए। अब छह माह तक बाबा के भक्त धाम में ही आराध्य के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे। बाबा के मंदिर को दस क्विंटल फूलों से सजाया गया है। चार तीर्थों में से अंतिम बदरीनाथ धाम के कपाट 08 मई को तीर्थयात्रियों के लिए खोले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline 06 May Today: Important and big news stories of 06 May updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI

पीएम मोदी आज जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन के उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन' के 'जीतो कनेक्ट 2022' (JITO Connect 2022) के उद्घाटन सत्र को सुबह 10.30 बजे संबोधित करेंगे। जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन दुनिया भर में जैन समुदाय से जुड़े धर्मालंबियों को जोड़ने वाला एक वैश्विक संगठन है। पढ़ें पूरी खबर...


विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 06 May Today: Important and big news stories of 06 May updates on Amar Ujala
Luigi Di Maio - फोटो : MEA

इटली के विदेश मंत्री माइओ और जयशंकर के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता
इटली के विदेश मंत्री लुइगी डी माइओ और एस जयशंकर आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और 2020-24 कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।माइओ वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मिलेंगे। इसके बाद बेंगलुरु की यात्रा के दौरान वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री वासवराज बोम्मई से मुलाकात करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 06 May Today: Important and big news stories of 06 May updates on Amar Ujala
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'डॉक्टर स्ट्रेंज 2’ आज होगी रिलीज
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में कमाल दिखा रही हैं, तो बॉलीवुड की फिल्में औंधे मुंह गिर रही हैं। वहीं आज मार्वल कॉमिक्स के कैरेक्टर डॉक्टर स्ट्रेंज पर आधारित फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ भारत सहित दुनिया के अधिकांश देशों में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed