फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will address Today the Inaugural Ceremony of JITO Connect 2022

JITO Connect 2022: पीएम मोदी आज जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन के उद्घाटन सत्र को करेंगे संबोधित

Fri, 06 May 2022 12:56 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 06 May 2022 12:56 AM IST
सार

"जीतो कनेक्ट’’ कार्यक्रम के माध्यम से यह संगठन व्यवसाय व उद्योग जगत को आपसी नेटवर्किंग और निजी संवाद के माध्यम से आगे बढ़ने का रास्ता प्रदान करता है। तीन-दिवसीय ‘‘जीतो कनेक्ट-2022’’ का आयोजन पुणे स्थित गंगाधाम एनेक्स की ओर से छह से आठ मई तक किया जा रहा है।

विज्ञापन
PM Modi will address Today the Inaugural Ceremony of JITO Connect 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन' के 'जीतो कनेक्ट 2022' (JITO Connect 2022) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी।

विज्ञापन


पीएम मोदी शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (JITO) द्वारा आयोजित यह मंच विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे युवा व्यवसायियों को एक साथ लाएगा। जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन दुनिया भर में जैन समुदाय से जुड़े धर्मालंबियों को जोड़ने वाला एक वैश्विक संगठन है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

‘‘जीतो कनेक्ट’’ कार्यक्रम के माध्यम से यह संगठन व्यवसाय व उद्योग जगत को आपसी नेटवर्किंग और निजी संवाद के माध्यम से आगे बढ़ने का रास्ता प्रदान करता है। तीन-दिवसीय ‘‘जीतो कनेक्ट-2022’’ का आयोजन पुणे स्थित गंगाधाम एनेक्स की ओर से छह से आठ मई तक किया जा रहा है। इसमें व्यवसाय और अर्थव्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे।




पीएम मोदी ने हीट वेव प्रबंधन और मानसून की तैयारियों की समीक्षा की
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हीट वेव प्रबंधन और मानसून की तैयारी से संबंधित स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक के दौरान, आईएमडी और एनडीएमए ने देश भर में मई 2022 में उच्च तापमान के बने रहने के बारे में जानकारी दी।


इस बैठक के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य, जिला और शहर के स्तर पर मानक प्रतिक्रिया के रूप में हीट एक्शन प्लान तैयार करने की सलाह दी गई है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून की तैयारियों के संबंध में, सभी राज्यों को 'बाढ़ तैयारी योजना' तैयार करने और उचित तैयारी के उपाय करने की सलाह दी गई है।



एनडीआरएफ को बाढ़ प्रभावित राज्यों में अपनी तैनाती योजना विकसित करने की भी सलाह दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया कि समुदायों को संवेदनशील बनाने के लिए सोशल मीडिया के सक्रिय उपयोग को व्यापक रूप से अपनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed