फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Italian Foreign Minister Luigi Di Maio arrived India Today there will be bilateral talks with S Jaishankar

दौरा: इटली के विदेश मंत्री माइओ भारत पहुंचे, आज जयशंकर के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता

Fri, 06 May 2022 12:22 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 06 May 2022 12:22 AM IST
सार

इटली के विदेश मंत्री के साथ उच्चस्तरीय अधिकारी और कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल भी आया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर आज उनसे द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और 2020-24 कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।

विज्ञापन
Italian Foreign Minister Luigi Di Maio arrived India Today there will be bilateral talks with S Jaishankar
इटली के विदेश मंत्री लुइगी डी माइओ। - फोटो : MEA

विस्तार

इटली के विदेश मंत्री लुइगी डी माइओ दोनों देशों की साझेदारी को और बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को भारत पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की।

विज्ञापन


ट्वीट में कहा गया है कि इटली के विदेश मंत्री के साथ उच्चस्तरीय अधिकारी और कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल भी आया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को उनसे द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और 2020-24 कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन


माइओ वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मिलेंगे। बेंगलुरु की यात्रा के दौरान वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री वासवराज बोम्मई से मुलाकात करेंगे।


यमन में मौत की सजा पाई नर्स के लिए माफी समेत सभी विकल्प तलाश रहे : जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि केंद्र सरकार यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स के लिए माफी मिलने समेत सभी विकल्प तलाश रही है। नर्स को 2017 में एक यमन कारोबारी की हत्या का दोषी ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जयशंकर ने यह बात राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास को लिखे खत में कही है। सांसद ने यमन की जेल में बंद केरल की नर्स निमिषाप्रिया को छुड़ाने के लिए केंद्र सरकार से दखल की मांग की थी। विदेश मंत्री ने लिखा कि आदिवासी रीति रिवाजों और परंपराओं के आधार पर सामुदायिक संगठनों के सहयोग से राहत के तरीके तलाशे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आश्वस्त करना चाहते हैं कि विदेशों में रह रहे भारतीयों का कल्याण सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और निमिषाप्रिया का मामले पर हमारा पूरा ध्यान है। 


निमिषाप्रिया 2012 में नौकरी के लिए यमन गई थी। उसे अगस्त 2017 में यमन के एक कारोबारी तलल अल ओडैनी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यमन की ट्रायल कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई थी। पिछले महीने यमन की अपीली कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी। केंद्र सरकार ने निमिषाप्रिया का बचाव करने के लिए एक वकील भी नियुक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed