फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: फेसबुक सीओओ शेरिल का इस्तीफा, हिंदू शिक्षिका की हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों का पलायन, पढ़ें अहम समाचार

Thu, 02 Jun 2022 06:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 02 Jun 2022 06:29 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 02 June Today: Important and big news stories of 02 June updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

फेसबुक-पेरेंट कंपनी मेटा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। वहीं, कुलगाम में शिक्षिका रजनी बाला की हत्या के बाद फैली दहशत के कारण 100 से अधिक कश्मीरी पंडितों ने घाटी से जम्मू की ओर पलायन किया है। इस बीच उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें कश्मीरी पंडित यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि हम जम्मू जाने के लिए सामूहिक पलायन के लिए तैयार हो रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 

Top News Headline 02 June Today: Important and big news stories of 02 June updates on Amar Ujala
शेरिल सैंडबर्ग - फोटो : ANI

फेसबुक की सीओओ शेरिल ने दिया इस्तीफा
फेसबुक-पेरेंट कंपनी मेटा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। हालांकि शेरिल के कंपनी छोड़ने की वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...


Top News Headline 02 June Today: Important and big news stories of 02 June updates on Amar Ujala
हिंदू शिक्षिका रजनी बाला की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

रजनी बाला की हत्या के बाद घाटी से कश्मीरी पंडितों का पलायन शुरू
कुलगाम में शिक्षिका रजनी बाला की हत्या के बाद फैली दहशत के कारण 100 से अधिक कश्मीरी पंडितों ने घाटी से जम्मू की ओर पलायन किया है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला में एक कश्मीरी पंडित कॉलोनी के अध्यक्ष अवतार कृष्ण भट के अनुसार, मंगलवार से इलाके में रहने वाले 300 परिवारों में से लगभग आधे यहां से जा चुके हैं। इस बीच उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें कश्मीरी पंडित यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि हम जम्मू जाने के लिए सामूहिक पलायन के लिए तैयार हो रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 02 June Today: Important and big news stories of 02 June updates on Amar Ujala
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : पीटीआई

भीतरघात के डर से कांग्रेस में बाड़ेबंदी
हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार अजय माकन की जीत का समीकरण गड़बड़ाने से बचाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने मोर्चा संभाल लिया है। अंदरखाने भीतरघात के डर से सभी 31 विधायक गुरुवार को पांच जोड़ी कपड़ों के साथ दिल्ली तलब कर लिए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 02 June Today: Important and big news stories of 02 June updates on Amar Ujala
दिल्ली में बारिश (फाइल) - फोटो : पीटीआई

दिल्लीवालों को आज राहत मिलने के आसार
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर या शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed