फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sheryl Sandberg stepping down as COO of Facebook parent Meta

Facebook COO : फेसबुक की सीओओ शेरिल ने दिया इस्तीफा, नहीं बताई कंपनी छोड़ने की वजह

Thu, 02 Jun 2022 05:59 AM IST
योगेश साहू एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 02 Jun 2022 05:59 AM IST
सार

सैंडबर्ग ने इस्तीफे को लेकर की गई एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्होंने आगे चलकर समाज के लिए परोपकारी कार्य करने पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाई है। सैंडबर्ग का फेसबुक के साथ यह सफर करीब 14 साल लंबा रहा।

विज्ञापन
Sheryl Sandberg stepping down as COO of Facebook parent Meta
शेरिल सैंडबर्ग - फोटो : ANI

विस्तार

फेसबुक और उसकी पेरेंट कंपनी मेटा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी की सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) शेरिल सैंडबर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने बुधवार को पुष्टि भी कर दी है। हालांकि शेरिल के कंपनी छोड़ने की वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

विज्ञापन


सैंडबर्ग ने इस्तीफे को लेकर की गई एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्होंने आगे चलकर समाज के लिए परोपकारी कार्य करने पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाई है। सैंडबर्ग का फेसबुक के साथ यह सफर करीब 14 साल लंबा रहा। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सैंडबर्ग ने लिखा, सोशल मीडिया को लेकर होने वाली बहस उन शुरुआती दिनों से लेकर अब तक काफी बदल गई है। मेरे लिए यह सब कहना भी हमेशा से आसान नहीं रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि लेकिन यह काम कठिन ही होना चाहिए। हमारा बनाया गया उत्पाद एक बड़े जनसमूह पर अपना प्रभाव डालता है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसे इस तरह से बनाएं, जो कि लोगों की निजता और गोपनीयता की रक्षा करे, उन्हें सुरक्षित रखे। हालांकि एक अन्य फेसबुक पोस्ट में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि सैंडबर्ग कंपनी के निदेशक मंडल में काम करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के चीफ ग्रोथ ऑफिसर जेवियर ओलिवन अब अगले सीओओ होंगे। परंतु जेवियर की भूमिका शेरिल ने अब तक कंपनी के लिए जो किया है उससे अलग तरह की होगी। इस बारे में खुद जुकरबर्ग ने कहा कि जेवियर की भूमिका एक और अधिक पारंपरिक सीओओ की होगी।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मेटा उस बिंदु पर पहुंच गया है जहां हमारे सभी उत्पादों और व्यापार समूहों के लिए एकसाथ मिलकर काम करना मायने रखता है। न कि अलग-अलग रहकर सभी व्यवसाय और उत्पादों का संचालन करना। 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जुकरबर्ग के साथ काम करते हुए सैंडबर्ग ने फेसबुक के राजस्व में काफी वृद्धि की। शेरिल ने इसे साल 2007 के लगभग 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर के स्तर से बढ़ाकर साल 2011 आते-आते तक करीब 3.7 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। सैंडबर्ग जब फेसबुक में शामिल हुईं, उससे पहले से ही टेक उद्योग जगत में एक हाई-प्रोफाइल शख्सियत थीं। वह गूगल की वैश्विक ऑनलाइन बिक्री और संचालन की उपाध्यक्ष रहीं।

शेरिल गूगल से पहले राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ काम करते हुए विश्व बैंक और कोषागार विभाग में वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी थीं। फेसबुक ने उन शुरुआती वर्षों में उन्हें अक्सर एक बहुत ही युवा संस्थापक की कंपनी में एक अनुभवी पर्यवेक्षक के तौर पर संदर्भित और प्रचारित किया।


जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में कहा कि जब शेरिल ने 2008 में मेरे साथ काम किया, तब मैं केवल 23 साल का था और मुझे कंपनी चलाने के बारे में कुछ भी पता नहीं था। हमने एक बेहतरीन उत्पाद बनाया - फेसबुक वेबसाइट - लेकिन हमारे पास अभी तक एक लाभदायक व्यवसाय नहीं था और हम एक छोटे स्टार्टअप से एक वास्तविक और बड़ी कंपनी बनने की प्रक्रिया के दौर से गुजरते हुए संगठन के लिए संघर्ष कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed