फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News : देशभर में आज मनाई जाएगी ईद; गृहमंत्री शाह का हरियाणा दौरा और IPL में चेन्नई की लगातार दूसरी हार

Mon, 31 Mar 2025 06:34 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 31 Mar 2025 06:34 AM IST
विज्ञापन
top headlines today news Eid Ul Fitr ipl Kathua Encounter WHO Earthquake business politics hindi news update
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगे, जहां वह अग्रोहा में अग्रसेन मेडिकल कॉलेज को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं,  देशभर में आज ईद-उल-फितर मनाया जा रहा, पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दीं। उधर, आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रनों से हराया।  वहीं, म्यांमार में भूकंप से 1700 लोगों की मौत के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 8 मिलियन डॉलर की मदद मांगी। दूसरी ओर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' भारत सहित दुनियाभर में दो घंटे तक ठप रहा, जिससे यूजर्स को परेशानी हुई। कठुआ में तीन संदिग्धों की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की। वहीं, फ्रांस की मंत्री ने अमेरिकी राजनयिकों पर फ्रांसीसी कंपनियों में दखल देने का आरोप लगाया। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

top headlines today news Eid Ul Fitr ipl Kathua Encounter WHO Earthquake business politics hindi news update
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : पीटीआई

गृहमंत्री शाह का हरियाणा दौरा, मेडिकल कॉलेज को देंगे हॉस्टल और आईसीयू की सौगात; CM सैनी भी रहेंगे साथ
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। शाह सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज में पीजी हॉस्टल का शिलान्यास, आईसीयू और महाराजा अग्रसेन की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। प्रतिमा का अनावरण रिमोट कंट्रोल से बटन दबाकर किया जाएगा। प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रविवार शाम तक समारोह संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। पढ़ें पूरी खबर

top headlines today news Eid Ul Fitr ipl Kathua Encounter WHO Earthquake business politics hindi news update
लोगों ने गले मिलकर दी ईदी मुबारकबाद। - फोटो : अमर उजाला

Eid 2025: आज मनाया जा रहा ईद-उल-फितर का त्योहार, लोगों ने गले लगकर दी ईद की बधाई; सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के साथ सोमवार को देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। दिल्ली के जामा मस्जिद स्थित फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने अलग-अलग जगहों पर रविवार देर शाम ईद का चांद दिखने का एलान किया। अहमद ने कहा, हम दुआ करते हैं कि देश में सौहार्द और भाईचारा प्यार के साथ बढ़ता और मजबूत होता रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
top headlines today news Eid Ul Fitr ipl Kathua Encounter WHO Earthquake business politics hindi news update
चेन्नई बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI

RR vs CSK: चेन्नई को हरा राजस्थान ने खोला जीत का खाता, नीतीश के बाद हसरंगा चमके; ऋतुराज की मेहनत पर फिरा पानी
वानिंदु हसरंगा की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह रन से हराकर जीत का खाता खोल लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। उनके लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
top headlines today news Eid Ul Fitr ipl Kathua Encounter WHO Earthquake business politics hindi news update
भूकंप के बाद तबाही के मंजर। - फोटो : पीटीआई

म्यांमार में भूकंप: दहशत के साये में जिंदगी, 35 लाख लोग हुए बेघर, शिविरों में शरण लेने को मजबूर
म्यांमार में भूकंप की आपदा से करीब 35 लाख लोग बेघर हो चुके हैं और अब भी यहां झटके आ रहे हैं। भूकंप के केंद्र मांडले में भी रविवार को रिक्टर पैमाने पर 5.1 की तीव्रता वाले झटके आए, जिससे लोग दहशत में हैं। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, म्यांमार में भूकंप से 1700 लोगों की मौत, 3400 से ज्यादा घायल और 139 लोग लापता है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed