फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 RR vs CSK Result: Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis

RR vs CSK: चेन्नई को हरा राजस्थान ने खोला जीत का खाता, नीतीश के बाद हसरंगा चमके; ऋतुराज की मेहनत पर फिरा पानी

Sun, 30 Mar 2025 11:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 30 Mar 2025 11:46 PM IST
सार

मौजूदा टूर्नामेंट में यह राजस्थान की तीन मैचों में पहली जीत है। वहीं, चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार है। दिलचस्प बात यह है कि इस जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में नौवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, सीएसके सातवें स्थान पर है। शीर्ष पर चार अंक और 2.226 के नेट रन रेट के साथ आरसीबी है। 

विज्ञापन
IPL 2025 RR vs CSK Result: Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis
चेन्नई बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

वानिंदु हसरंगा की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह रन से हराकर जीत का खाता खोल लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। उनके लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 63 रन बनाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: SRH ने हैदराबाद की जगह दूसरे शहर में घरेलू मैच खेलने की दी धमकी, एचसीए पर लगाया ब्लैकमेल का आरोप
विज्ञापन

एक स्थान की छलांग लगाने में कामयाब हुई राजस्थान रॉयल्स
मौजूदा टूर्नामेंट में यह राजस्थान की तीन मैचों में पहली जीत है। वहीं, चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार है। दिलचस्प बात यह है कि इस जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में नौवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, सीएसके सातवें स्थान पर है। शीर्ष पर चार अंक और 2.226 के नेट रन रेट के साथ आरसीबी है। 

आईपीएल 2025 की अंक तालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 4 2.266
दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 4 1.320
लखनऊ सुपर जाएंट्स 2 1 1 2 0.963
गुजरात टाइटंस 2 1 1 2 0.625
पंजाब किंग्स 1 1 0 2 0.550
कोलकाता नाइट राइडर्स 2 1 1 2 -0.308
चेन्नई सुपर किंग्स 3 1 2 2 -0.771
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 2 -0.871
राजस्थान रॉयल्स 3 1 2 2 -1.112
मुंबई इंडियंस 2 0 2 0 -1.163
विज्ञापन

ऋतुराज ने खेली 63 रनों की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत खराब हुई। उन्हें पहला झटका जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में दिया। उन्होंने रचिन रवींद्र को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद मोर्चा राहुल त्रिपाठी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 46 रनों की साझेदारी हुई। त्रिपाठी 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, गायकवाड़ ने 44 गेंदों में 63 रन बनाए। उनके अलावा शिवम दुबे ने 18, विजय शंकर ने नौ, महेंद्र सिंह धोनी ने 16 रन बनाए। आखिरी ओवर में संदीप शर्मा ने पूर्व कप्तान को शिमरन हेटमायर के हाथों कैच कराया। रवींद्र जडेजा और जेमी ओवरटन क्रमश: 32 और 11 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मुकाबले में राजस्थान के लिए वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट झटके। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।
विज्ञापन

राजस्थान की पारी
इससे पहले, नीतीश राणा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा। नीतीश के अलावा रियान पराग ने 37 रन बनाए। चेन्नई के लिए खलील अहमद, नूर अहमद और मथीशा पथिराना ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।

राजस्थान की शुरुआत झटके के साथ हुई। यशस्वी जायसवाल (4) को खलील अहमद ने पहले ही ओवर में अश्विन के हाथों कैच आउट कराया। हालांकि, इसके बाद मोर्चा तीसरे नंबर पर आए नीतीश राणा ने संभाला। उन्होंने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की और चेन्नई के खिलाफ पावरप्ले का तीसरा बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई। राजस्थान ने पावरप्ले में 79/1 रन बनाए।

इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आए संजू सैमसन 16 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नूर अहमद ने पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद नीतीश को रियान पराग का साथ मिला। दोनों के बीच 24 गेंदों में 38 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश ने 21 गेंदों में अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया। वह 36 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए। धोनी ने उन्हें स्टंप किया। 124 पर तीन विकेट गंवाने के बाद राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई। एक छोर पर खड़े कप्तान रियान पराग को शिमरन हेटमायर का साथ मिला, लेकिन यह साझेदारी सिर्फ 26 रनों की ही हो सकी। 

पराग को पथिराना ने बोल्ड किया। वह दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाने में कामयाब हुए। इस मैच में ध्रुव जुरेल ने तीन, वानिंदु हसरंगा ने चार, कुमार कार्तिकेय ने एक रन बनाया। वहीं, महीश तीक्षणा और तुषार देशपांडे क्रमश: दो और एक रन बनाकर नाबाद रहे। जोफ्रा आर्चर अपना खाता भी नहीं खोल सके।

ये भी पढ़ें: RR vs CSK: नीतीश राजस्थान के लिए पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज, 21 गेंदों में जड़ा पचासा    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed