देश-विदेश की बड़ी खबरों में आज संसद से बजट पारित कराने की कवायद सबसे अहम खबर बनी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर भी बड़ी घटना के तौर पर सुर्खियों में आई। अंतरराष्ट्रीय खबरों में सबसे बड़ी घटना अमेरिका और गाजा से सामने आई। अमेरिका में
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय शिक्षा विभाग को बंद करने का एलान किया है। पश्चिम एशिया के गाजा में इस्राइली सेना की कार्रवाई में 91 लोगों की मौत की खबर भी चर्चा में रही। मौसम का समाचार भी चर्चा में है। मार्च खत्म होने से पहले ही भारत के कई हिस्से में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी की है। खराब उत्पाद बेचने के मामले में
फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों के खिलाफ छापेमारी की खबर भी बड़ी सुर्खियों में शामिल है। शिक्षा जगत में शिक्षण संस्थानों से मिलने वाली डिग्रियों और
महिलाओं की सैनिटरी पैड पर यूजीसी के निर्देशों की खबर भी चर्चा में रही। कारोबार जगत में शेयर बाजार का मजबूत बढ़त के साथ बंद होना सर्वाधिक चर्चित घटना रही। खेल जगत में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) को पहली महिला अध्यक्ष मिलने की खबर चर्चा में है। राज्यों से आने वाली खबरों में नागपुर हिंसा का संभावित बांग्लादेश कनेक्शन और
जम्मू-कश्मीर के राजोरी में पुलिस गश्ती दल पर आतंकी हमला भी चर्चा में रही। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने
अब असम में 24 घंटे दुकान खुला रखने को मंजूरी दी है, पूर्वोत्तर की ये खबर भी चर्चा में है। मनोरंजन जगत की बड़ी घटनाओं में राणा दुग्गुबाती और विजय देवरकोंडा सहित 25 सेलेब्स के खिलाफ एफआईआर की खबर चर्चा में है। इन पर अवैध सट्टेबाजी मामले में कार्रवाई हो रही है। एक अन्य अंतरराष्ट्रीय खबर में भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को ओवरटाइम नहीं मिलने की खबर भी चर्चा में रही।
अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें
2 of 12
कल संसद में बड़ा दिन, भाजपा का सांसदों को निर्देश
- फोटो : ANI
Parliament: आज पास होगा बजट, भाजपा और कांग्रेस ने जारी किया व्हिप; लोकसभा में लागू होगा गिलोटिन
संसद के बजट सत्र में आज सरकार बजट पारित कराने के प्रयास करेगी। बजट पास होने से पहले भाजपा और कांग्रेस ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया किया है। दोनों दलों ने अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा लोकसभा में आज गिलोटिन भी लागू होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
3 of 12
नक्सली मुठभेड़
- फोटो : एएनआई
CG Encounter: बीजापुर और कांकेर में दो अलग-अलग मुठभेड़, 30 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई है। अलग-अलग मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए। वहीं, एक जवान बलिदान हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 12
संघीय अमेरिकी शिक्षा विभाग को बंद करने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते राष्ट्रपति ट्रंप
- फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
Donald Trump: ट्रंप का एक और फरमान, अब संघीय शिक्षा विभाग बंद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़े फरमान पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस कार्यकारी आदेश पर ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद अमेरिका के संघीय शिक्षा विभाग पर ताला लग जाएगा। इसके अलावा ट्रंप ने बीते तीन साल से अधिक समय से युद्ध की विभीषिका झेल रहे देश- यूक्रेन के साथ भी खनिज को लेकर अहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की बात कही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
5 of 12
इस्राइली सेना का हमला (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
West Asia Unrest: यमन ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें, गाजा में IDF के हमले में अब तक 91 मरे
इस्राइल-हमास के बीच संघर्ष विराम समझौता टूटने के बाद तनाव और बढ़ता जा रहा है। इसी बीच इस्राइली सेना ने यमन से हूती विद्रोहियो के हमले का दावा किया। सैनिकों ने बताया कि यमन से एक मिसाइल लॉन्च की गई, जिसके बाद मध्य यरुशलम और इस्राइल के अन्य हिस्सों में हवाई हमले का सायरन बजने लगा। गाजा में जमीनी कार्रवाई में अब तक 91 लोगों की मौत हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर