फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament updates budget pass bjp congress whip Lok sabha guillotine today news in hindi

Parliament: आज पास होगा बजट, भाजपा और कांग्रेस ने जारी किया व्हिप; लोकसभा में लागू होगा गिलोटिन

Fri, 21 Mar 2025 05:48 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 21 Mar 2025 05:48 AM IST
सार

संसद के बजट सत्र में आज सरकार बजट पारित कराने के प्रयास करेगी। बजट पास होने से पहले भाजपा और कांग्रेस ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया किया है। दोनों दलों ने अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा लोकसभा में आज गिलोटिन भी लागू होगा।

विज्ञापन
parliament updates budget pass bjp congress whip Lok sabha guillotine today news in hindi
संसद का बजट सत्र (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने-अपने सांसदों के लिए बृहस्पतिवार को तीन लाइन का व्हिप जारी किया। भाजपा ने सबसे पहले अपने सांसदों से शुक्रवार को लोकसभा में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने का निर्देश दिया। इसके बाद कांग्रेस ने भी व्हिप जारी कर सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने को कहा। शुक्रवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पास होना है।

विज्ञापन


बता दें कि हर साल, बजट पारित करने से पहले, सत्ताधारी पार्टी अपने सांसदों को व्हिप जारी करती है।  भाजपा की ओर से जारी व्हिप में कहा गया है कि लोकसभा में पार्टी के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि शुक्रवार को सदन में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुदान की विभिन्न मांगों को पारित करने के लिए विचार किया जाएगा। इसलिए लोकसभा में भाजपा के सभी सदस्य पूरे दिन सदन में उपस्थित रहें और सरकार के रुख का समर्थन करें।  कांग्रेस ने हालांकि व्हिप जारी करने का कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajya Sabha: 'चुनाव जीता हूं, किसी की कृपा से नहीं आया', गृह मंत्री शाह और टीएमसी नेता के बीच तीखी नोकझोंक
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में आज लागू होगा गिलोटिन
लोकसभा शुक्रवार को गिलोटिन का प्रयोग करेगी। संसदीय परंपरा में गिलोटिन भी हर समय लागू नहीं किया जाता है, बल्कि महत्वपूर्ण मौकों पर इसे लागू किया जाता है। विधायी भाषा में गिलोटिन का मतलब है वित्तीय कामकाज को एक साथ लाना और तेजी से पारित करना।

यह भी पढ़ें- Parliament Updates: PM की जून 2023 में अमेरिकी यात्रा पर 22 करोड़ खर्च; पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार

बजट निर्धारित समय के भीतर पारित कराने का प्रयास
बजट सत्र के दौरान लोकसभा में यह एक आम प्रक्रियात्मक अभ्यास है। एक बार गिलोटिन लागू हो जाने के बाद अनुदान की शेष मांगों पर बिना किसी चर्चा के मतदान कर दिया जाता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि बजट निर्धारित समय के भीतर पारित हो जाए और सरकार बिना किसी देरी के अपना काम जारी रख सके।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed