{"_id":"6abc4f2997f2e17a9801d0fe","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-30-september-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुर्खियां: बडगाम में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई; ठाणे में शिवसेना नेता की हत्या; एनसीईआरटी की किताब में सेंगोल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुर्खियां: बडगाम में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई; ठाणे में शिवसेना नेता की हत्या; एनसीईआरटी की किताब में सेंगोल
Wed, 30 Sep 2026 05:22 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 30 Sep 2026 05:22 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
लश्कर कमांडर सुलेमान शाह उर्फ फौजी मूसा
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर: बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दूसरों के छिपे होने की आशंका; इलाके में घेराबंदी के साथ तलाशी जारी
दक्षिण कश्मीर के यूसमर्ग में मंगलवार देर रात सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में टाॅप लश्कर कमांडर सुलेमान शाह उर्फ फौजी मूसा मारा गया। कोरग इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। सुरक्षा बलों को देखते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद भीषण गोलीबारी में मूसा मारा गया। तीन और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अभियान पूरी रात चलाने की तैयारी है। पढ़ें पूरी खबर

सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल
- फोटो : अमर उजाला
नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड में फैसला आज, मुस्कान-साहिल को सजा होगी या नहीं; लगीं देशभर की निगाहें
देशभर में चर्चा में रहे सौरभ हत्याकांड में बुधवार को जिला न्यायालय में फैसला सुनाया जा सकता है। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने इस केस के फैसले के लिए 30 सितंबर की तिथि निर्धारित की है। सौरभ की हत्यारोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को न्यायालय में पेश करना एक बार फिर चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। उन्हें बुधवार रात तक जिला कारागार से तलब नहीं किया गया। पढ़ें पूरी खबर

प्रदीप पूर्णेकर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/इंस्टाग्राम/purnekarp
ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या: पहले मारपीट फिर चलाई गोली; पुलिस ने मामले को लेकर क्या बताया?
ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) के नेता प्रदीप पूर्णेकर की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कुछ हमलावरों ने कथित तौर पर उन पर हमला किया और गोलीबारी की। हमले में घायल होने के बाद प्रदीप पूर्णेकर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

अमेरिका कनाडा के बीच तनाव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ट्रेड वॉर: अमेरिका में कनाडा से एक अरब डॉलर के आयात पर प्रतिबंध; बाइक, डेयरी उत्पाद समेत किन सामानों पर असर?
अमेरिका ने कनाडा के लगभग 1 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध में मादक पेय, डेयरी उत्पाद और मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इस कदम से अमेरिका और कनाडा के पहले से तनावपूर्ण संबंध और बिगड़ने की आशंका है। यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के व्यापार युद्ध को और बढ़ाने वाला एक कदम है। पढ़ें पूरी खबर