{"_id":"6abc01115f46d51cd70691f4","slug":"shiv-sena-ubt-thane-leader-pradeep-purnekar-dies-after-assault-firing-probe-launched-police-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या: पहले मारपीट फिर चलाई गोली; पुलिस ने मामले को लेकर क्या बताया?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या: पहले मारपीट फिर चलाई गोली; पुलिस ने मामले को लेकर क्या बताया?
Tue, 29 Sep 2026 11:49 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे (महाराष्ट्र)

Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रदीप पूर्णेकर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/इंस्टाग्राम/purnekarp
ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) के नेता प्रदीप पूर्णेकर की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कुछ हमलावरों ने कथित तौर पर उन पर हमला किया और गोलीबारी की। हमले में घायल होने के बाद प्रदीप पूर्णेकर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के नेता प्रदीप पूर्णेकर पर दो राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी में घायल होने के बाद पूर्णेकर की हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, प्रदीप पूर्णेकर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूर्णेकर को कपूरबावड़ी थाने के अंतर्गत आर मॉल के पास स्थित इन्फिनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रदीप पूर्णेकर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: बंगाल स्कूल जॉब्स केस: एसआईटी खत्म करने की सीबीआई की मांग पर हाईकोर्ट ने कहा- सुप्रीम कोर्ट जाएं, जानें मामला
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदीप पूर्णेकर पर मनपाड़ा के गणेश नगर स्थित उनके कार्यालय में हमला हुआ। बताया जा रहा है कि तीन से चार अज्ञात व्यक्तियों ने प्रदीप पूर्णेकर पर हमला किया। आखिर किसने प्रदीप पूर्णेकर पर हमला किया? हमले के पीछे क्या कारण था? पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने का काम शुरू कर दिया है।
(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।)