फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुर्खियां: चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर आज से किसानों का पक्का मोर्चा, कार्यकर्ता अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती

Tue, 01 Sep 2026 05:10 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 01 Sep 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
top headline today important and big news stories of 1st september 2026 updates on amar ujala news in hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मानसून की चाल ने इस बार लोगों की चिंता बढ़ाई है। देश में कुल बारिश कम रही, लेकिन कई जगह भारी बारिश से बाढ़ और जलभराव जैसी स्थिति बनी। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसान आज से पक्का मोर्चा शुरू करने जा रहे हैं। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल मैप्स पर लेक ओंटारियो का नाम बदलकर लेक अमेरिका करने को कहा है, जिस पर कनाडा में विरोध हो रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के बीच अगस्त के तापमान ने भी चिंता बढ़ाई है। अमेरिका में दुष्कर्म के दोषी भारतीय मूल के गुरमीत सिंह की नागरिकता रद्द कर दी गई है। नोएडा-दिल्ली दुष्कर्म मामले में आरोपी की मां ने बेटे को निर्दोष बताया है। उधर, आज से रसोई, हवाई सफर और बैंकिंग से जुड़े कई नियम बदल रहे हैं। तीन हाई कोर्ट के लिए नए मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश की गई है। जम्मू के कठुआ में पाकिस्तानी मोबाइल नंबर वाली रिंग के साथ एक कबूतर मिलने से जांच शुरू हुई है। फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी के कथित संन्यास पत्र को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अमेरिकी चुनाव में सेना की तैनाती को लेकर डेमोक्रेट्स की चिंता के बीच शीर्ष सैन्य अधिकारी ने स्थिति साफ की है। कौशांबी धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। वहीं, गरीब मजदूरों के लिए दिए गए सस्ते चावल को कारोबारियों को बेचने के आरोप में सीबीआई ने एफसीआई और नेरामैक के अधिकारियों पर मामला दर्ज किया है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
top headline today important and big news stories of 1st september 2026 updates on amar ujala news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मानसून की चाल: देश में 14 फीसदी कम बारिश, पर जहां बरसा वहां आफत; जून से अगस्त तक कैसा रहा हाल?
इस बार मानसून का मिजाज बदला-बदला है। इसकी असली कहानी केवल इस बात से नहीं समझी जा सकती कि देश में कितनी बारिश हुई। इस बार बारिश कब, कहां और कितनी तेज हुई, यह ज्यादा बड़ा सवाल बन गया है। अगस्त में देशभर में बारिश सामान्य से करीब 16% कम रही। इससे जून से 31 अगस्त तक पूरे मानसून का बारिश घाटा बढ़कर करीब 14% हो गया। लेकिन इसी बीच कुछ इलाकों में कुछ घंटों में इतनी तेज बारिश हुई कि बाढ़ और जलभराव का खतरा पैदा हो गया। पढ़ें पूरी खबर 
 
top headline today important and big news stories of 1st september 2026 updates on amar ujala news in hindi
किसानों का धरना - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का आज से पक्का मोर्चा: जाम करेंगे रोड, ये हैं मुद्दे
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) पानी और किसानों के कर्जा माफी जैसे मुद्दों को लेकर मंगलवार यानी 1 सितंबर से चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर पक्का मोर्चा लगाने जा रहा है जो 7 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान किसान सेक्टर 48-49 की एयरपोर्ट को जोड़ने वाली रोड को एक तरफ से जाम करेंगे। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि चंडीगढ़ बॉर्डर पर एसकेएम का यह पहला बड़ा प्रदर्शन है। इस दिन-रात के मोर्चे के दौरान किसानों की मांगों पर प्रतिदिन चर्चा होगी। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन
top headline today important and big news stories of 1st september 2026 updates on amar ujala news in hindi
अन्ना हजारे को आईसीयू में रखा गया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती: वायरल संक्रमण, पानी की कमी और किडनी की समस्या से जूझ रहे; डॉक्टर ने क्या बताया?
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सोमवार को मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें वायरल संक्रमण के साथ शरीर में पानी की गंभीर कमी और किडनी से जुड़ी समस्या बताई गई है। अन्ना हजारे को उनके गांव के देखभाल करने वाले लोगों के साथ कार्डियक एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। फिलहाल उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है, जहां डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
top headline today important and big news stories of 1st september 2026 updates on amar ujala news in hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
एपल मैप्स पर दिखेगा 'लेक अमेरिका' नाम?: ट्रंप ने कंपनी को दिए निर्देश; कनाडा क्यों कर रहा विरोध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल से अपने नक्शे वाले एप में ओंटारियो झील का नाम बदलकर 'लेक अमेरिका' करने को कहा है। ट्रंप प्रशासन के गृह मंत्री डग बर्गम ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह बात ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के कुछ दिन बाद सामने आई है, जो अब कनाडा के साथ बढ़ते व्यापार युद्ध के बीच चर्चा में है। पढ़ें पूरी खबर 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed