फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबरें फटाफट, एक क्लिक में पढ़िए दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Wed, 31 Aug 2016 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
todays Top 5 news in one click
supreme court of india

#जस्टिस ढींगरा ने माना, वाड्रा जमीन सौदे में हुई गड़बड़ी, कांग्रेस ने बताया साजिश

#देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारी आज मनाएंगे दिवाली
#स‌िंगूर पर टाटा को SC का झटका, ममता बनर्जी बोलीं अब चैन से मर सकती हूं
# बीजेपी विधायक ने पत्नी को दी 5 करोड़ की कार, पहली ही राइड में ऑटो को ठोका

# श्रीनगर में तैनाती के एक हफ्ते बाद ही BSF को हटाया
todays Top 5 news in one click
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : file photo

जस्टिस ढींगरा ने माना, वाड्रा जमीन सौदे में हुई गड़बड़ी, कांग्रेस ने बताया साजिश

रॉबर्ट वाड्रा-डीएलएफ जमीन सौदे की जांच के लिए बने जस्टिस एसएन ढींगरा आयोग ने बुधवार को हरियाणा सरकार को जांच रिपोर्ट सौंप दी। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में जस्टिस ढींगरा ने रॉबर्ट वाड्रा और हरियाणा सरकार के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है।182 पेज की इस रिपोर्ट को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक हिस्से में जांच से जुड़ा ब्योरा दिया गया है, जबकि दूसरे हिस्से में सबूत हैं। रिपोर्ट में जस्टिस ढींगरा ने जमीन आवंटन में गड़बड़ी की बात को स्वीकार किया है। 

todays Top 5 news in one click

देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारी आज मनाएंगे दिवाली
 

देश के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के घर इस बार दो महीने पहले ही दिवाली मनाई जाएगी। आज शाम तक सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत हुई वेतन में बढ़ोतरी के साथ सात महीने का एरियर भी उनकी सैलरी में जुड़कर आएगा। हालांकि इस एरियर से एनपीएस, जीपीएफ और टीडीएस की कटौती की जाएगी। इस कटौती से सरकार की जेब में 30 हजार करोड़ की बचत होगी। साथ ही करीब 52 लाख पेंशनर्स को भी बढ़ी हुई पेंशन और एरियर्स कल तक देने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा केंद्र करीब 33 लाख इम्पलॉइज को दो साल का बकाया बोनस भी देगा। इस पर कुल 3,840 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
todays Top 5 news in one click
- फोटो : PTI

श्रीनगर में तैनाती के एक हफ्ते बाद ही BSF को हटाया

घाटी के दो थाना क्षेत्रों में ही कर्फ्यू रहने की वजह से तैनाती के एक सप्ताह बाद ही मंगलवार को अचानक श्रीनगर से बीएसएफ को हटा लिया गया। उनकी जगह सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री से मुलाकात में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती तथा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से बीएसएफ को हटाए जाने की मांग को देखते हुए यह फैसला किया गया। ज्ञात हो कि 12 साल के लंबे अंतराल के बाद श्रीनगर में 22 अगस्त को बीएसएफ को तैनात किया गया था।

विज्ञापन
todays Top 5 news in one click
mamata

#स‌िंगूर पर टाटा को SC का झटका, ममता बनर्जी बोलीं अब चैन से मर सकती हूं

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए टाटा मोटर्स को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया है कि वह सिंगूर की जमीन को अपने कब्जे में ले और किसानों को 12 हफ्तों के भीतर वापस करे। कोर्ट के फैसले के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अब चैन से मर सकती हूं। ममता ने बयान में कहा, 'मैं उन लोगों को याद कर रही हूं जिन्होंने इसके लिए बलिदान दिया। पश्चिम बंगाल राज्य का नाम बदलने के बाद हमें ये यादगार जीत मिली है। मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed