फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Headlines: उत्तराखंड में 15 जगहों के नाम बदले; भारत में लू की चेतावनी जारी; बांग्लादेश का भारत विरोधी रूख

Mon, 31 Mar 2025 10:13 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 31 Mar 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
today top headlines national news Uttarakhand Weather IPL Politics business and world hindi update
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
दिन की बड़ी सुर्खियों में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का फैसला चर्चा में रहा। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 15 जगहों के नाम बदलने का एलान किया है। इसके अलावा मौसम बदलने को लेकर जारी चेतावनी की खबर भी सुखियों में रही। मौसम विभाग ने कहा है कि अप्रैल से जून के दौरान देश के 15 से अधिक राज्यों में गर्मी का कहर दिखेगा। इसके अलावा एक बार फिर म्यांमार भूकंप चर्चा में रहा। विनाशकारी भूकंप में मृतकों का आंकड़ा 2056 तक पहुंच गया है। मनोरंजन जगत से मुंबई पुलिस पर कुणाल कामरा का तंज कसने की घटना भी चर्चा में है। कामरा ने यह टिप्पणी उस समय की जब पुलिस उनके घर पहुंची। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का भारत विरोधी बयान भी चर्चा में है। उन्होंने चीन से करीबी बढ़ाने का संकेत दिया है। इसके अलावा वक्फ विधेयक पेश करने की औपचारिक घोषणा भी सुर्खियों में रही। सोशल मीडिया की नई सनसनी के तौर पर मशहूर हो रहा घिबली भी चर्चा में है। अब यूजर एआई आधारिक इस तकनीक के कारण कॉपीराइट के खतरे में होने की बात कर रहे हैं। व्यापार जगत की खबरों में पीएफ निकासी के ऑटो सेटलमेंट की सीमा में होगा बदलाव समेत एक अप्रैल से होने वाले बड़े आर्थिक बदलाव की खबरें भी चर्चा में हैं। राज्यों से आने वाली खबरों में दिल्ली में शराब की दुकानें पांच दिन बंद रहने की घटना चर्चा में रही। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव के रूप में निधि तिवारी की नियुक्ति की खबर भी चर्चा में रही। खेल जगत में आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को मिली पहली जीत चर्चा में रही। अंतरराष्ट्रीय खबर में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के स्वदेश लौटने की संभावना भी चर्चा में रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें
today top headlines national news Uttarakhand Weather IPL Politics business and world hindi update
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : @pushkardhami

Uttarakhand में मियांवाला हुआ रामजीवाला, औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर, 15 जगहों के नाम बदले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य में 15 जगहों के नाम बदलने की घोषणा की। सरकार का कहना है कि यह निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर लिया गया है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें। यहां पढ़ें पूरी खबर

today top headlines national news Uttarakhand Weather IPL Politics business and world hindi update
Weather Update - फोटो : Amar Ujala

Weather: अप्रैल-जून में 15+ राज्यों में गर्मी का कहर, पूर्वी यूपी में 10 दिन लू की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने मार्च खत्म होने से पहले ही देश के कई हिस्सों में 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुके तापमान के बीच इस साल भीषण गर्मी और लू को लेकर चेतावनी दी है। IMD के मुताबिक इस साल लू के थपेड़े दोगुने होंगे। अप्रैल-जून में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की आशंका है। 15 से अधिक राज्यों में गर्म हवाओं का कहर दिखेगा। मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन महीने के दौरान 10 से 11 दिन लू चलेगी। जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
today top headlines national news Uttarakhand Weather IPL Politics business and world hindi update
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस (फाइल) - फोटो : पीटीआई

सियासत: यूनुस के बयान से बांग्लादेश बेनकाब, दिखा भारत विरोधी चेहरा; चीन से करीबी की ताक में पूर्वोत्तर पर नजर!

बांग्लादेश की राजनीतिक उथल-पुथल के बीच यहां की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने ऐसी टिप्पणी की है, जिससे बांग्लादेश का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। चीन की चार दिवसीय यात्रा पर गए यूनुस ने एक कार्यक्रम में पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों का जिक्र करते हुए कहा, भारत के सात राज्य अभी भी भूमि से घिरे हुए हैं। उन्होंने इस इलाके में चीन को अपनी आर्थिक स्थिति का विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया है। यूनुस ने फेसबुक पर एक वीडियो भी शेयर किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
today top headlines national news Uttarakhand Weather IPL Politics business and world hindi update
म्यांमार में भूकंप के बीच भारत ने भेजी सहायता। - फोटो : PTI

म्यांमार में भूकंप से 2056 मौतें: भारत कैसे कर रहा मुश्किल में घिरे पड़ोसी की मदद, बाकी देशों ने क्या भेजा?

म्यांमार में चार दिन पहले आए भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। यहां कम से कम 2000 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है, जबकि 3900 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसके अलावा करीब 150 लोग लापता बताए गए हैं। लगातार चार दिन से जारी राहत-बचाव अभियान के बावजूद हजारों लोगों के मलबे में फंसे होने की खबरें हैं। इन हालात के बीच पूरी दुनिया ने म्यांमार के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। इनमें सबसे ऊपर भारत का नाम है, जिसने पड़ोसी देश के लिए सीधे एक पूरा अभियान- ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed