{"_id":"67eaae6e6a4ead4d3d046fb7","slug":"khaleda-zia-likely-to-return-to-bangladesh-from-london-in-mid-april-says-party-leader-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: बीएनपी प्रमुख की तबीयत में हुआ सुधार, अगले महीने बांग्लादेश लौट सकती हैं पूर्व पीएम खालिदा जिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: बीएनपी प्रमुख की तबीयत में हुआ सुधार, अगले महीने बांग्लादेश लौट सकती हैं पूर्व पीएम खालिदा जिया
Mon, 31 Mar 2025 08:32 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 31 Mar 2025 08:32 PM IST
सार
बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया अगले महीने लंदन से बांग्लादेश लौट सकती है। बता दें कि, खालिदा जिया जनवरी महीने में बेहतर इलाज के लिए लंदन गई थी। वहां इलाज के बाद वो अपने बेटे के घर पर रहकर घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।
विज्ञापन
खालिदा जिया, बांग्लादेश की पूर्व पीएम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया की तबीयत में सुधार हुआ है और वहअप्रैल के मध्य में लंदन से बांग्लादेश लौट सकती हैं। यह जानकारी उनकी पार्टी के एक नेता ने दी। बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि 79 वर्षीय खालिदा जिया के लौटने की संभावना है, लेकिन अभी इसकी पूरी पुष्टि नहीं हुई है। खालिदा जिया इस समय लंदन में अपने परिवार के साथ ईद मना रही हैं। आठ साल बाद वह अपने परिवार के साथ ईद मना रही हैं। इससे पहले साल 2015 और साल 2017 में भी उन्होंने लंदन में ईद मनाई थी।
यह भी पढ़ें - सियासत: यूनुस के बयान से बांग्लादेश बेनकाब, दिखा भारत विरोधी चेहरा; चीन से करीबी की ताक में पूर्वोत्तर पर नजर!
निजी डॉक्टर ने दी सेहत के बारे में जानकारी
वहीं खालिदा जिया के सेहत के बारे में निजी डॉक्टर ए.जेड.एम. जाहिद हुसैन ने कहा कि जिया की तबीयत अब स्थिर है और वह 25 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पर इलाज करा रही हैं। उन्होंने बताया कि खालिदा जिया ईद के बाद कभी भी लौट सकती हैं, लेकिन इसका फैसला उनकी मेडिकल टीम करेगी।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के मामलों में खालिदा जिया को मिली राहत
खालिदा जिया आठ जनवरी को बेहतर इलाज के लिए लंदन गई थीं और लंदन क्लिनिक में भर्ती हुई थीं। वह अभी अपने बेटे तारिक रहमान के घर पर रहकर इलाज करा रही हैं। इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने एक भ्रष्टाचार मामले में हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा, जिससे खालिदा जिया बरी हो गईं। बता दें कि, साल 2018 में ढाका की एक अदालत ने उन्हें जिया चैरिटेबल ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में सात साल की सजा सुनाई थी।
यह भी पढ़ें - Weather: अप्रैल-जून में 15+ राज्यों में गर्मी का कहर, पूर्वी यूपी में 10 दिन लू की चेतावनी; जानिए मौसम का हाल
खालिदा जिया को कैसे मिली जमानत?
भ्रष्टाचार के मामले में खालिदा जिया को 8 फरवरी 2018 को जेल भेजा गया था। कोरोना महामारी के दौरान, शेख हसीना सरकार ने 25 मार्च 2020 को शर्तों के साथ उन्हें जेल से अस्थायी रिहाई दी। शर्त थी कि वह घर में रहेंगी और विदेश नहीं जाएंगी। 6 अगस्त 2023 को, जब हसीना सरकार सत्ता से बाहर हुई, तो राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने उन्हें पूरी तरह रिहा करने का आदेश दिया। बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया 1991 से 1996 और 2001 से 2006 तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। वह लंबे समय से लीवर सिरोसिस, किडनी, दिल की बीमारी, डायबिटीज और गठिया जैसी बीमारियों से जूझ रही हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन