{"_id":"6acd2595f124349f800b457b","slug":"rahul-gandhi-has-invited-all-opposition-mps-for-high-tea-at-his-residence-india-bloc-press-conference-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के आवास पर जुटेंगे विपक्षी नेता: कल इंडिया ब्लॉक करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस; क्या होगी आगे की रणनीति?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी के आवास पर जुटेंगे विपक्षी नेता: कल इंडिया ब्लॉक करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस; क्या होगी आगे की रणनीति?
Mon, 12 Oct 2026 11:53 PM IST
निर्मल कांत
आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : राहुल गांधी एक्स
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सभी विपक्ष के नेताओं को अपने आवास पर चाय के लिए बुलाया है। उधर, इंडिया ब्लॉक कल दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेस की तैयारी कर रहा है।
इससे पहले राहुल गांधी की कानूनी टीम ने निर्वाचन आयोग की कथित अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। याचिका को सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में दर्ज कर लिया गया है और इसका डायरी नंबर 64196/2026 है। जानकारी के अनुसार, यह याचिका 12 अक्तूबर 2026 को शाम 4:37 बजे दायर की गई है। फिलहाल इसकी स्थिति लंबित दिख रही है और इसका केस नंबर डब्ल्यू.पी.(सी) नंबर के तहत दर्ज हुआ है। इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
यह याचिका अकेले राहुल गांधी की नहीं, बल्कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के 11 बड़े नेताओं की ओर से संयुक्त रूप से दाखिल की गई है। याचिकाकर्ताओं में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एमए बेबी, डी राजा, महुआ माजी, सुप्रिया सुले और ईटी मोहम्मद बशीर शामिल हैं।
विज्ञापन
याचिकाकर्ताओं की ओर से वकील प्रसन्ना एस इस मामले में पैरवी कर रहे हैं। याचिका में कुल चार पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है। इसमें पहला प्रतिवादी निर्वाचन आयोग (ईसीआई) है, जबकि अन्य तीन प्रतिवादी चुनाव आयोग के अधिकारी ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी हैं।
सूत्रों के अनुसार, याचिका में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए गए हैं। याचिका की पूरी कॉपी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि इसमें हाल के चुनावों में हुई कथित अनियमितताओं, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया गया है।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की याचिका में मिलीं 14 खामियां: खरगे के आईडी कार्ड की कॉपी थी धुंधली, कोर्ट फीस में 220 रुपये कम
कानूनी जानकारों का मानना है कि मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण इसे तत्काल सुनवाई के तौर पर मंगलवार को सुनवाई के लिए लगाया जा सकता है।
राहुल गांधी पहले भी निर्वाचन आयोग पर कथित 'वोट चोरी' और पक्षपात के आरोप लगाते रहे हैं। अब इस कानूनी लड़ाई के जरिये विपक्ष ने सीधे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिससे इस मामले पर सबकी नजरें टिकी हैं।