फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अकबरुद्दीन ओवैसी को एक पहलवान ने दे दिया सीधा चैलेंज, हैदराबाद में क्या होगा?

Thu, 06 Dec 2018 07:33 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Dec 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
Telangana Assembly Election 2018: Esa Bin Obaid Misri Vs Akbaruddin Owaisi Hyderabad
ईसा - फोटो : @facebook
नाम ईसा बिन ओवेद मिसरी। काम- पेशेवर पहलवान। लेकिन रेसलिंग में दम दिखाने वाले ईसा इन दिनों घर-घर जाकर हाथ जोड़े दिखाई दे रहे हैं। दरअसल ईसा, हैदराबाद की चंद्रायणगुट्टा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वो सीट पर जिस पर उनका मुकाबला है- एआईएमआईएम के अकबरुद्दीन ओवैसी से।
Telangana Assembly Election 2018: Esa Bin Obaid Misri Vs Akbaruddin Owaisi Hyderabad
ईसा - फोटो : @facebook
ईसा, मिस्टर यूनिवर्स चैलेंज के रजत पदक विजेता रह चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि रेसलिंग छोड़कर चुनाव लड़ने की क्या सूझी तो उनका जवाब था कि वो सामाजिक बंटवारे की सियासत के खिलाफ हैं और इसीलिए चुनावी मैदान में जोर आजमाइश के लिए उतरे हैं।
Telangana Assembly Election 2018: Esa Bin Obaid Misri Vs Akbaruddin Owaisi Hyderabad
ईसा - फोटो : अमर उजाला
लेकिन ईसा के लिए मैदान मारना इतना भी आसान नहीं। उनके सामने खड़े हैं हैवीवेट अकबरुद्दीन ओवैसी। अकबरुद्दीन, सांसद असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई हैं और चार बार विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Telangana Assembly Election 2018: Esa Bin Obaid Misri Vs Akbaruddin Owaisi Hyderabad
ईसा - फोटो : @facebook
ईसा को उम्मीद है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले अरब देशों से आए लोगों का समर्थन उन्हें मिलेगा। दरअसल, ईसा के बुजुर्ग करीब 100 साल पहले यमन से यहां आए थे। 
विज्ञापन
Telangana Assembly Election 2018: Esa Bin Obaid Misri Vs Akbaruddin Owaisi Hyderabad
ईसा - फोटो : @facebook
हैदराबाद के तड़बन इलाके में ईसा की एक मशहूर जिम है, जिसके ब्रांड एंबेसडर भी वो खुद हैं। अब तक लोगों की बॉडी बना रहे ईसा, अब लोगों का मन बनाना चाहते हैं ताकि वो उनके हक में ही अपने वोट का इस्तेमाल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed