फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रियों के सेल्फी और वीडियो लेने से परेशान हैं तेजस एक्सप्रेस की रेल होस्टेस

Wed, 16 Oct 2019 04:20 PM IST
बीबीसी Published by: योगेश साहू Updated Wed, 16 Oct 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
Tejas Express train hostess are worried about taking their selfie and video by passengers
तेजस ट्रेन की परिचारिकाएं - फोटो : BBC

नई नवेली ट्रेन के दरवाजों पर आत्मविश्वास से लबरेज युवतियां यात्रियों के स्वागत के लिए हाथ जोड़े खड़ी हैं। उतावले यात्री सेल्फी और तस्वीरें खींचने के लिए उन्हें घेर लेते हैं। बिना उनकी अनुमति के मोबाइल कैमरे क्लिक करते हैं और वो अपने अंदर सिमटती हैं, सिकुड़ती हैं।



इस अनचाहे आकर्षण से असहज होने के बावजूद वो अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखती हैं। ये नजारा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 9 का है जहां तेजस एक्सप्रेस लखनऊ रवाना होने के लिए तैयार खड़ी है।

काले-पीले रंग की बदन से चिपकती चुस्त पोशाक पहने खड़ी ये लड़कियां भारत की इस पहली प्राइवेट ट्रेन की होस्टेस हैं। हाल ही में शुरू हुई तेजस एक्सप्रेस का संचालन भारतीय रेल की ही निजी कंपनी आईआरसीटीसी के हाथ में हैं।

Tejas Express train hostess are worried about taking their selfie and video by passengers
तेजस ट्रेन की परिचारिकाएं - फोटो : BBC

हवाई सेवा की तरह

इसे रेल सेवा को भारत की पहली निजी या कार्पोरेट सेवा भी कहा जा रहा है। आईआरसीटीसी ने तेजस को रेलवे से लीज पर लिया है और इसका कमर्शियल रन किया जा रहा है। आईआरसीटीसी अधिकारी इसे प्राइवेट के बजाए कॉर्पोरेट ट्रेन कहते हैं।

ये तेज रफ्तार ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और देश की राजधानी से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीच 511 किलोमीटर का सफर साढ़े छह घंटे में पूरा कर लेती है। यूं तो इस ट्रेन में कई खास बातें हैं लेकिन इसकी सबसे खास बात ये ट्रेन होस्टेस ही हैं। 

भारत में ये पहली बार है जब किसी रेल सेवा में हवाई सेवा की तरह होस्टेस तैनात की गई हैं। इसलिए यात्रियों में उनके प्रति जिज्ञासा और आकर्षण नजर आता है। तेजस एक्सप्रेस में तैनात इन होस्टेस का काम यात्रियों के खाने-पीने और अन्य जरूरतों के अलावा सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखना है।

Tejas Express train hostess are worried about taking their selfie and video by passengers
तेजस ट्रेन की परिचारिकाएं - फोटो : BBC

उत्साहित लड़कियां

लखनऊ की रहने वाली श्वेता सिंह अपनी इस नई नौकरी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। चेहरे पर मुस्कान के साथ वो कहती हैं, मुझे देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस में काम करने पर गर्व है। हम भारत की पहली महिलाएं हैं जो ट्रेन में होस्टेस हैं। मैं अपना सपना जी रही हूं।

वो कहती हैं, हम हर दिन नए यात्रियों से मिलते हैं, बात करते हैं, ये अच्छा लगता है। हर तरह के लोग मिलते हैं, उन्हें संतोषजनक सेवा देना ही सबसे बड़ा चेलेंज होता है।

तेजस एक्सप्रेस के दस डिब्बों में श्वेता जैसी 20 कोच क्रू तैनात हैं। इन सभी ने लखनऊ के एक इंस्टीट्यूट से एविएशन हॉस्पीटेलिटी और कस्टमर सर्विस में डिप्लोमा किया है। ये सभी आईआरसीटीसी की कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि एक अन्य प्राइवेट कंपनी के जरिए इनकी सेवाएं ली जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tejas Express train hostess are worried about taking their selfie and video by passengers
तेजस ट्रेन की परिचारिकाएं - फोटो : BBC

तीन दौर की चयन प्रक्रिया

श्वेता बताती हैं, तीन दौर की चयन प्रक्रिया के बाद हमें ये काम मिला है। मेरे परिजनों को गर्व है कि मैं तेजस एक्सप्रेस में काम कर रही हूं। मूलरूप से उन्नाव की रहने वाली वैशाली जायसवाल सर्विस ट्रॉली सजा रही हैं। उन्होंने भी श्वेता की ही तरह एयर होस्टेस बनने की तैयारी की थी। वो अपने काम को बिलकुल एयर होस्टेस के काम जैसा ही मानती हैं।

वैशाली कहती हैं, जो काम विमान में केबिन क्रू करते हैं वही काम हम करते हैं। फर्क यही है कि एयर होस्टेस हवा में काम करती हैं, हम पटरी पर हैं। वो कहती हैं, हम एक चलती ट्रेन में हैं और यहां कई बार परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। हमें उनसे निबटने का प्रशिक्षण दिया गया है।

विज्ञापन
Tejas Express train hostess are worried about taking their selfie and video by passengers
तेजस ट्रेन की परिचारिकाएं - फोटो : BBC

आगे के लिए सबक

तेज रफ्तार से चलती और हिलती डुलती ट्रेन में अंशिका गुप्ता पूरे विश्वास से सर्विस ट्रॉली को थामे हुए हैं। अभी तक भारतीय ट्रेनों में ये काम मर्द ही करते रहे थे। अंशिका कहती हैं, हम अभी सीख ही रहे हैं। ये पहली बार है जब भारत में हम जैसी लड़कियां ट्रेन में सेवाएं दे रही हैं। हमारे सीखे सबक आगे काम आएंगे।

इस ट्रेन की अधिकतर क्रू मेंबर 20 साल की उम्र के आसपास की हैं और मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं। रेलवे में निजीकरण के इस प्रयोग ने उनके लिए नौकरी के अवसर पैदा किए हैं। अंशिका कहती हैं, मेरी मां हमेशा कहती थीं कि मैं कुछ ना कुछ कर लूंगी, वो अब मुझे यहां देखकर बहुत खुश हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed