{"_id":"572a8a564f1c1bfa525ced27","slug":"suspected-terrorist-shakir-arrested-in-deoband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गिरफ्त में संदिग्ध आतंकी: जैश की तकनीकी सेल का सदस्य है शाकिर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गिरफ्त में संदिग्ध आतंकी: जैश की तकनीकी सेल का सदस्य है शाकिर
शशांक मिश्र/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 05 May 2016 05:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एसटीएफ और देवबंद पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया शाकिर अंसारी है तो महज 12वीं पास, लेकिन वह कंप्यूटर एक्सपर्ट है। बताया गया है कि इसी के चलते उसे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की तकनीकी सेल में जगह दी गई थी। वह यहां की गतिविधियों की जानकारी विदेशों में बैठे आकाओं तक पहुंचाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करता था। उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी अरबी समेत कई भाषाओं की भी उसे जानकारी है। वह खुद को आत्मघाती आतंकी के रूप में तैयार करने में भी जुटा था। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद वह बेखौफ बोला कि मजहब पर हो रही ज्यादती बर्दाश्त नहीं हो रही है। मैं जो कर रहा हूं इसमें कुछ गलत नहीं है। (शशांक मिश्र, ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर)
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
पुलिस की कार्रवाई में शामिल एक अधिकारी का कहना है कि कई महीनों से देवबंद में रह रहा शाकिर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे आकाओं के लगातार संपर्क में था। इसकी गतिविधियों की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने चुपचाप देवबंद पुलिस से संपर्क कर यहां डेरा डाल दिया था। बुधवार सुबह जब पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया तो उसके चेहरे पर जरा भी खौफ नहीं था। पुलिस अफसरों के सामने बोला, हमारे मजहब पर ज्यादती हो रही है। इसे अब बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं। जो मैं कर रहा हूं यह मजहब की भलाई के लिए है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
12वीं पास शाकिर के दो भाई दिल्ली में रहते हैं। इनमें एक चिकित्सा पेशे से जुड़ा और एक इंजीनियर बताए गए हैं। शाकिर भी कई काफी समय तक दिल्ली में रहा है। वह लंबे समय से दिल्ली पुलिस के वांटेड लिस्ट में शामिल था। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली और देवबंद पुलिस की नजर यहां के कुछ और संदिग्धों पर है। इन पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है। इनका इनपुट भी पुलिस के पास है। ऐसे में पुलिस इन पर पैनी नजर जमाए हुए है। पुलिस इनके खिलाफ पुख्ता प्रमाण जुटाने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
शाकिर के पास से पुलिस को मोबाइल मिला है, जिसमें आतंकी गतिविधियों से जुड़ी अहम जानकारियां हैं। वह अपनी पर्सनल मेल मोबाइल से संचालित कर रहा था। ऐसे में उसके ई-मेल अकाउंट को भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा फोटो गैलरी में कुछ फोटो भी मिले हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। सहारनपुर के एसएसपी आरपी सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस और एसटीएफ ने सहारनपुर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई में एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली पुलिस का वांटेड था और वहां की टीम उसे साथ ले गई है।
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
शाकिर की मां नसीमा बानो (50) का कहना है कि उसका बेटा बेकसूर है। पुलिस ने उसे सुबह करीब पांच बजे घर से सोते हुए उठाया। उनके मुताबिक, पुलिस टीम ने यह नहीं बताया कि उसे क्यों लेकर जा रही है। नसीमा बताती हैं कि शाकिर ने सातवीं कक्षा तक की पढ़ाई नगर के ही एक पब्लिक स्कूल से की थी। नौवीं और दसवीं उसने भाइयों के पास दिल्ली में रहकर की।