खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूद अजहर ने पाक को ललकारा, बोला- यही मौका है, मिटा देंगे 71 की हार का गम
संसद और पठानकोट एयरफोर्स बेस और हाल ही में उड़ी मिलिट्री कैंप पर आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ जिहादी के लिए ललकारा है। जैश-ए-मोहम्मद की साप्ताहिक पत्रिका ''अल-कलाम'' में छपे एक लेख में मसूद अजहर ने पाक सरकार से कहा है कि उसके पास कश्मीर फतह करने का मौका है।
अमेरिकी थिंक टैंक: नए राष्ट्रपति को जल्द करनी चाहिए पीएम मोदी से मुलाकात
अमेरिकी थिंक टैंक ने सुझाव दिया है कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति को पद संभालने के 100 दिन के भीतर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करनी चाहिए। इससे एक महत्वपूर्ण संदेश जाएगा। 'इंडिया-यूएस कोऑपरेशन' शीर्षक वाली यह रिपोर्ट सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्ट्डीज (सीएसआईएस) ने तैयार की है।
34 साल से पाकिस्तान में तैनात स्पेन के राजनयिक ने की आत्महत्या
पाकिस्तान के इस्लामाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। स्पेन के राजनायिक जॉन जेनर ने खुद को गोली मार ली। पाक टीवी चैनल समा न्यूज के मुताबिक राजनयिक जॉन जेनर की लाश के पास के 38 बोर की एक पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर दावा किया है कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।
पाक को बड़ा झटका देने की तैयारी, रूस के साथ रक्षा सौदे करेगा भारत
उड़ी हमले को लेकर चल रहे टकराव के बीच रूस-पाकिस्तान सैन्य अभ्यास को लेकर नई दिल्ली-मास्को के बीच मतभेद हो गए हों, लेकिन दोनों देशों के रिश्ते की जड़ें बहुत गहरी हैं। यही कारण है कि सैन्य अभ्यास के चलते नाराज हुए भारत को मनाने के लिए रूस की ओर से हर संभव कोशिशें की जा रही हैं। पहले रूस ने उड़ी हमले पर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई और अब वह भारत के साथ कइ महत्वपूर्ण समझौते करने जा रहा है।