कोलकाता टेस्ट के बाद इंदौर में भी जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर कब्ज़ा कर लिया है। न्यूजीलैंड को 3-0 से हराने के बाद भारत ने पाकिस्तान को अब दूसरे स्थान पर भेज दिया है। अश्विन एक बार फिर नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं।
सिर्फ इस तरह ही छिन सकता है टीम इंडिया का नंबर वन का ताज
भारत ने न्यूजीलैंड का टेस्ट सीरीज में 3-0 से व्हाइट वॉश किया और इस जीत की बदौलत भारत को रैंकिंग में 5 अंक मिले। भारतीय टीम अब 115 अंकों के साथ पहले स्थान पर है और पाकिस्तान से फिलहाल 4 अंकों से आगे है।
सिर्फ इस तरह ही छिन सकता है टीम इंडिया का नंबर वन का ताज
3 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : getty
अभी इंग्लैंड सीरीज तक भारत का नंबर एक पर बने रहना पक्का है क्योंकि अगर पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से भी जीत जाती है तो भी उसे सिर्फ एक ही अंक मिलेगा और वो दूसरे स्थान पर ही रहेंगे।
सिर्फ इस तरह ही छिन सकता है टीम इंडिया का नंबर वन का ताज
खिलाड़ियों की बात की जाए तो अश्विन फिर नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने डेल स्टेन और जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ टॉप रैंकिंग हासिल की। अश्विन ने अपने करियर की बेस्ट रेटिंग के साथ 900 अंक अर्जित किए है। आखिरी टेस्ट में अश्विन ने कुल 13 विकेट झटके।
सिर्फ इस तरह ही छिन सकता है टीम इंडिया का नंबर वन का ताज
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : getty
बल्लेबाजों की बात की जाए तो अजिंक्य रहाणे छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीसरे टेस्ट में 188 और 23 नाबाद की पारियां खेली। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा 14वें और विराट कोहली 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। स्टीव स्मिथ टॉप पर बरकरार हैं, मगर केन विलियसन 2 पायदान फिसल कर 5वें नंबर पर आ गए हैं।