पाक को बड़ा झटका देने की तैयारी, रूस के साथ एक अरब डॉलर का रक्षा सौदा करेगा भारत
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 14 से 17 अक्टूबर के बीच भारत दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वह ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, चीन, भारत और साउथ अफ्रीका) सम्मेलन में शिरकत करेंगे और साथ ही भारत के साथ 17वें सालाना शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गोवा में होने वाले इस शिखर सम्मेलन में भारत-रूस के बीच 30 समझौते बातचीत की टेबल पर होंगे। ऐसी उम्मीद है कि इनमें से कई पर हस्ताक्षर भी हो सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, भारत-रूस के बीच अतिरिक्त परमाणु संयंत्र, पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान, सैन्य इस्तेमाल के लिए हेलिकॉप्टर्स, आधुनिक मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम और हाइड्रो कार्बन सेक्टर में अहम समझौते हो सकते हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ कई मंत्री भी भारत आ रहे हैं। उनके साथ पुतिन के कई मंत्री भी इस यात्रा में मौजूद रहेंगे।
मोदी-पुतिन दे सकते हैं साझा बयान
जनिए भारत-रूस के बीच होने वाले अहम समझोते
14 से 17 अक्टूबर तक पुतिन भारत में रहेंगे। इस दौरान पुतिन 17वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन व BRICS में शिरकत करेंगे। भारत-रूस के राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरो होने के उपलक्ष्य में भी कई अहम समझोते हो सकते हैं।
1- एक अरब डॉलर के सौदे पर मुहर लग सकती है।
2- पुतिन और उनके मेजबान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए एक संयुक्त बयान जारी करेंगे।
3- भारत और रूस कुडानकुलम न्यूक्लियर पावर प्रॉजेक्ट के लिए पांचवें और छठे रिएक्टर्स पर अग्रीमेंट करेंगे।
4- भारत रूसी मदद से देश में बनने वाले दूसरे न्यूक्लियर पावर प्लांट की साइट की घोषणा कर सकता है।
5-रिपोर्ट है कि मोदी और पुतिन गोवा से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कुडानकुलम में दूसरी यूनिट का उद्घाटन कर सकते हैं।
6- एनएसजी में भारत के शामिल करने के अपने समर्थन को रूस दोहरा सकता है।
7- सौदे के तहत 5वीं जनरेशन के 200 कामोव 226टी हेलीकाप्टरों के भारत में निर्माण करने पर सहमति हो सकती है।