श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को देश भर में उल्लास का माहौल बना रहा। शनिवार की आधी रात कन्हैया के जन्म लेते ही मंदिरों में भगवान की जय जयकार लगने लगी। नंद घर आनंद भयो, जय यशोदा के लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... के साथ श्रद्धालु कृष्ण की भक्ति में झूमते नजर आए।
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मंदिरों और आयोजन पंडालों में कान्हा की भक्ति में लोग उल्लासित दिखे। भव्य सजावट के बीच उत्साह और उमंग से लबरेज श्रद्धालु राधे-कृष्ण की गूंज के साथ झूमते-गाते नजर आए। वहीं इससे पहले शनिवार को दिन में स्कूल और अन्य संस्थानों में भी कई कार्यक्रम हुए।
तस्वीरों में देखिए, जन्माष्टमी पर कान्हा की भक्ति का रंग:
2 of 7
असम के गुवाहाटी स्थित इस्कॉन टेंपल
- फोटो : ANI
देश के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालु अपने आराध्य की भक्ति के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आएं। असम के गुवाहाटी स्थित इस्कॉन टेंपल में लोगों ने कृष्ण और राधा का अद्भुत स्वरूप का दर्शन किया।
3 of 7
Iskon Temple, Guwahati
- फोटो : ANI
असम के गुवाहाटी स्थित इस्कॉन टेंपल में कान्हा के जन्मोत्सव पर लोग सराबोर दिखे। बड़ी संख्या में यहां लोग भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई अपने आराध्य के जन्मोत्सव के दर्शनों के लिए आतुर दिखा।
4 of 7
JANMASHTAMI IN GUJARAT
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में भी जगह-जगह जन्माष्टमी की धूम रही। गुजरात के वडोदरा में एक स्कूल में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। यहां बच्चों ने कृष्ण, राधा और गोपियों का रूप धारण किया।
वडोदरा में जन्माष्टमी के अवसर पर एक स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से उत्सव मनाया। इस अवसर पर यहां राधा और कृष्ण के रूप में 1200 छात्रों ने नृत्य किया।