फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पीएम मोदी के चलते बाबा साहब का दुनिया में गुणगान'

Thu, 14 Apr 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 14 Apr 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani in Varanasi, adopted new village in behalf of Modi
स्मृति ईरानी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया - फोटो : ब्यूरो, वाराणसी

आज न सिर्फ राष्ट्र में बल्कि राष्ट्र के इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में भी बाबा साहब अंबेडकर का स्मरण हो रहा है, उनका गुणगान हो रहा है। यह संभव तब हुआ है जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं। गुरुवार की दोपहर प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर में यह बातें मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहीं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से हर वर्ग को सशक्त करना बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है, मात्र फूल-माला चढ़ाना नहीं।

नागेपुर की जनता से मिलीं ईरानी

Smriti Irani in Varanasi, adopted new village in behalf of Modi
वाराणसी में स्मृति ईरानी - फोटो : ब्यूरो, वाराणसी

नागेपुर में अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण और नंदघर यानी आधुनिक आंगनबाड़ी का लोकार्पण करने के बाद स्मृति ईरानी सभा को संबोधित करने पहुंची थी। स्मृति ने कहा कि बाबा साहब ने जिस सशक्त भारत का सपना देखा था उसे साकार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी लगातार लगे हुए हैं। देश की जनता ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास मंदिर में सामान्य नागरिक की तरह दोनों हाथ जोड़कर प्रसाद ले रहे हैं। यह बात नागेपुर की जनता को इसलिए बता रही हूं कि पीएम मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्हें किसी गरीब के घर में पत्रकार के साथ रोटी खाकर नाटक करने की जरूरत नहीं है।

महिलाओं के कौशल विकास पर ध्यान दिया जाएगा

Smriti Irani in Varanasi, adopted new village in behalf of Modi
महिलाओं को सशक्त करने की पहल - फोटो : ब्यूरो, वाराणसी

अंबेडकर जयंती पर डिजिटल आंगनबाड़ी नंदघर नागेपुर को समर्पित किया जाना ऐतिहासिक शुरुआत है। इस नंदघर के माध्यम से महिलाओं के कौशल विकास पर ध्यान दिया जाएगा। वे कंप्यूटर से खुद और अपने बच्चों को पीएम के डिजिटल इंडिया से जोड़ेंगी। नागेपुर में ई-रिक्शा वितरण समस्या के पूर्णरूपेण समाधान का उदाहरण है। जैसे रिक्शा लेने वाले को आरटीओ से लेकर, सवारी और इसकी सुरक्षा के प्रति चिंतित होने की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी देशवासियों की इसी तरह से चिंता करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश का पैसा देशवासियों के लिए है

Smriti Irani in Varanasi, adopted new village in behalf of Modi
मोदी के प्रशासन की तारीफ - फोटो : ब्यूरो, वाराणसी

उन्होंने कहा कि यह गांव के बुजुर्ग बैठे हैं जब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया चलता है तो गांव तक 10 पैसा पहुंचता है। मगर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय में देश का पैसा देशवासियों के लिए है। वो देश के एक-एक व्यक्ति की चिंता करते हैं। इसके पहले सभा की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से हुई। 

विज्ञापन

भाजपा नेता रहे मौजूद

Smriti Irani in Varanasi, adopted new village in behalf of Modi
नागेपुर गांव के बच्चें स्मृति ईरानी के स्वागत करते हुए - फोटो : ब्यूरो, वाराणसी

अंत में 151 लोगों को ई-रिक्शा, 40 महिला स्वयं सहायता समूह के बीच 250 गाय का वितरण, 12 महिलाओं को केंद्र सरकार की पेंशन व जीवन बीमा योजना का प्रमाण पत्र और पीएम के मन की बात सुनने के लिए रेडियो दिया गया। इस दौरान मंच पर ईरानी के साथ वाराणसी के कई भाजपा नेता भी मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed